बॉलीवुड

Confirmed: वरुण धवन कर रहे हैं शादी की प्लानिंग, इस लड़की को बना सकते हैं अपनी दुल्हन

वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर मीडिया के सामने किया बड़ा खुलासा

Confirmed: वरुण धवन कर रहे हैं शादी की प्लानिंग, इस लड़की को बना सकते हैं अपनी दुल्हन
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

फिल्म ‘सुई धागा’ को लेकर इन दिनों प्रमोशन के काम में व्यस्त वरुण धवन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है. वैसे तो वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बारे में बात करने से अक्सर कतराते आए हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्यार, परिवार और शादी को लेकर अपने दिल का हाल सुनाया.

फिल्मफेयर से बातचीत में वरुण ने बताया कि उनकी जिंदगी में काफी समय से कोई है जिनके साथ वो अपने सुख-दुख की बातें करते हैं. वरुण ने कहा, “मेरे साथ कोई है और वो इसलिए नहीं है क्योंकि मैं एक एक्टर हूं. इस प्रकार का इंसान जिंदगी में होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हम एक दूसरे के साथ काफी अच्छे से घुलमिल गए हैं और यही सबसे खास बात है. हम एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और हमारा नाता भी गहरा है. ये एक परिवार की तरह है और हमेशा से ये ऐसे ही रहा है.”

आगे उन्होंने कहा, “फिल्म मेरा पहला प्यार है और मेरी जिंदगी में मौजूद सभी लोगों को ये बात मालूम है. इसके बाद आती हैं नताशा, मेरा परिवार और मेरे दोस्त. मैं बस यूं ही उन्हें छोड़ देने के लिए रिश्ते नहीं बनाता.” शादी को लेकर जब सवाल किया गया तो वरुण ने कहा, “मैं इसके लिए तैयार हूं. पता नहीं कब लेकिन मैं शादी जरूर करूंगा.”

वरुण ने ये भी बताया कि नताशा के साथ अपने रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी थी. उन्होंने कहा, “नताशा इस बात से असहज थी. उन्होंने कहा हर कोई इंडस्ट्री में पैदा नहीं होता. इसलिए हर कोई ग्लैमर जगत का हिस्सा नहीं बनना चाहता है.”

इसके बाद वरुण से ये भी पूछा गया कि जब उनके और उनकी को-एक्ट्रेसेस को लेकर लिंकअप्स की खबरें आती हैं तो उनका कैसा रिएक्शन होता है? तो वरुण ने बताया, “वो रियेक्ट नहीं करती हैं. सच में, इस बात से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने इतनी सारी कहानियां पढ़ी हुईं हैं. भले ही जब मैं उनके साथ होता हूं, मीडिया में मेरे कहीं और होने की खबरें होती हैं. इसलिए अब उन्हें भी इस चीज की आदत पड़ गई है. हमने इस चीज को हमारे रिलेशनशिप में कभी आने नहीं दिया.”

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).