बॉलीवुड

वाणी कपूर की गाड़ी का पीछा कर रहा था सिरफिरा फैन, तंग आकर पहुंची पुलिस स्टेशन

वाणी कपूर इस फैन से इतनी परेशान हो गईं कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए वो अपनी गाड़ी सीधे पुलिस स्टेशन ले पहुंची

वाणी कपूर की गाड़ी का पीछा कर रहा था सिरफिरा फैन, तंग आकर पहुंची पुलिस स्टेशन
अभिनेत्री वाणी कपूर (Photo Credits : Facebook)

अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का हाल ही में एक ऐसे फैन से सामना हुआ जिसके कारण उन्हें काफी तकलीफ सहनी पड़ी. खबर है कि वाणी अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहीं थी जब एक फैन ने उन्हें स्पॉट किया. उस बाइक सवार फैन ने वाणी से मिलने के लिए उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया.

परेशानी तो तब बढ़ गई जब वाणी वर्सोवा, मुंबई (Versova, Mumbai) से बांद्रा (Bandra) पहुंच गईं फैन लगातर उनका पीछा कर रहा था. इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने दुबारा बांद्रा से वर्सोवा उनका पीछा किया. वाणी के ड्राईवर ने गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ाकर उससे पीछा छुड़ाने की भी कोशिश की लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ.

 

View this post on Instagram

 

Filmfare night 🌙

A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

अंत में परेशान होकर वाणी ने अपने ड्राईवर को गाड़ी सीधे वर्सोवा पुलिस स्टेशन (Versova Police Station) ले चलने को कहा. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, वाणी यहां पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराती हुईं नजर आईं. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसिया जांच में पता चला कि उस फैन का नाम समीर खान है.

बात करें वाणी कपूर की पिछली बार वो सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' (Shuddh Desi Romance) में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं. वो जल्द ही यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के प्रोजेक्ट 'शमशेरा' (Shamshera) में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म 30, जुलाई 2020 में रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).