बॉलीवुड

Twitter Reacts to 2.O Trailer : चिट्टी रोबोट का रीलोडेड अवतार देखकर हैरान हुए ट्विटर यूजर्स, दिया ऐसा रिएक्शन

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद दर्शक अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं

Twitter Reacts to 2.O Trailer : चिट्टी रोबोट का रीलोडेड अवतार देखकर हैरान हुए ट्विटर यूजर्स, दिया ऐसा रिएक्शन
फिल्म '2.0' में रजनीकांत (Photo Credits: Youtube)

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का भव्य ट्रेलर आज दर्शकों के बीच रिलीज कर दिया गया. चेन्नई में लॉन्च इवेंट में अक्षय और रजनीकांत ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमी जैक्सन समेत फिल्म की टीम के साथ मिलकर इसे रिलीज किया. फिल्म के ट्रेलर की ऑनलाइन रिलीज के बाद अब फैंस इसे देखकर काफी खुश हैं. दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और अब उनके रिएक्शन्स को देखकर तो यही लगता है कि मेकर्स की मेहनत रंग लाई है.

इंटरनेट पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर अपने तरह-तरह के रिएक्शन्स शेयर कर रहे हैं. लगभग ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म को थ्म्ब्स-अप दिया है. लोगों का कहना है कि जितना इस फिल्म से उन्हें उम्मीदें थी ट्रेलर देखने के बाद उन्हें अब यकीन हो गया है कि ये फिल्म वाकई शानदार होगी.

इसी के साथ लोग ट्विटर पर फिल्म की टीम के साथ ही अक्षय कुमार और रजनीकांत की सराहना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म अक म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है.

यकीनन फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये बता साफ है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक बेहद अलग और मजेदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का डोज मिलेगा. इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).