ऐसा क्या हुआ जो अभिनेत्री हिना खान को पहननी पड़ी अपने बॉयफ्रेंड रॉकी की शर्ट ?
हाल ही में हिना ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसे देख उनके फैन्स कंफ्यूज रह गए. दरअसल, हिना ने इस तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी की शर्ट पहन रखी थी
अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की जिसे देख उनके फैन्स कंफ्यूज रह गए. दरअसल, हिना ने इस तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी की शर्ट पहन रखी थी. अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो हिना को रॉकी की शर्ट पहननी पड़ी तो हिना ने इस पोस्ट के कैप्शन में ही इस सवाल का उत्तर दिया है.
हिना ने लिखा कि, "हमेशा सिर्फ लड़कों को ही सारा फन क्यों मिले. हमें कुछ भी पहनने के लिए देदो और हम तब भी सेक्सी लग सकते हैं. कम से कम मैंने ट्राय किया."
आपको बता दें कि हाल ही में रॉकी ने भी इस शर्ट को पहना था. उन्होंने इस शर्ट में अपनी कई तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.
हिना और रॉकी की सबसे पहली मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी. इस शो में हिना ने मुख्य किरदार निभाया था और रॉकी इस शो के सुपरवॉइजिंग प्रोड्यूसर थे. इस शो के दौरान ही इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

