टीवी

क्या सिद्धार्थ शुक्ला ने दोबारा असीम रियाज को मारा धक्का? फैंस ने लगाया मेकर्स पर फुटेज ना दिखाने का आरोप

क्या सिद्धार्थ शुक्ला ने दोबारा असीम रियाज को मारा धक्का? फैंस ने लगाया मेकर्स पर फुटेज ना दिखाने का आरोप

कल बिग बॉस (Bigg Boss 13) के एपिसोड में जो कुछ हुआ वो इस शो इतिहास में पहले नहीं हुआ. घर में कई कंटेस्टेंटस एक दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में सारी हद्दे पार करते दिखाई दिए. तो वहीं रश्मि और सिद्धार्थ के बीच की लड़ाई ने अलग ही रंग ले लिया. लेकिन इन सबके बीच अब कुछ ऐसा सामने आया जो हैरान कर देने वाला है. दरअसल पिछले कुछ समय से बिग बॉस की टीम पर सिद्धार्थ को सपोर्ट करने का आरोप लगता रहा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस वीकेंड जब सलमान जब सिद्धार्थ को फटकार लगा रहे थे तब BB की टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. जिसके बाद सलमान रश्मि पर नाराज होते नजर आए. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर असीम के फैंस दावा कर रहे हैं कि सिद्धार्थ ने कल के एपिसोड में एक बार फिर असीम को धक्का मारा है लेकिन उस फूटेज को नहीं दिखाया गया.

यूजर्स ने दावा किया है कि कल झगड़े के दौरान हमेशा की तरह फिर असीम और सिद्धार्थ एक दूसरे पर चढ़ते दिखाई दिए. ऐसे में सिद्धार्थ ने गुस्से में असीम को धक्का दिया. जिसके बाद असीम उनपर धक्का देने का आरोप लगाते है और घर में बड़ा हंगामा होता है. लेकिन 150 कैमरे वाले इस घर में वो फूटेज कैद नहीं हुई ऐसा कैसे हो सकता है. ऐसे में यूजर्स ने कहा BB की टीम सिद्धार्थ को बचा रही है. देखिए इन ट्वीटस को.

दरअसल असीम और सिद्धार्थ के बीच की लड़ाई नई नहीं है. दोनों इससे पहले भी कई बार एक दूसरे को धक्का मारते और आंखें दिखाते देखा जा चुका है. लेकिन इतनी लड़ाइयों के बावजूद भी BB टीम कोई कड़ा एक्शन नहीं ले सकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2019 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).