टीवी

उतरन एक्ट्रेस Tina Dutta ने Topless फोटोशूट कराने के बाद बंद किया कमेंट्स बॉक्स, ऐसा अवतार देख उड़े लोगों के होश

कलर्स टीवी के शो 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाकर घरघर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता बीते कुछ समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर थी जिसके चलते उनके फैंस उनके बेहद मिस कर रहे थे.

उतरन एक्ट्रेस Tina Dutta ने Topless फोटोशूट कराने के बाद बंद किया कमेंट्स बॉक्स, ऐसा अवतार देख उड़े लोगों के होश
टीना दत्ता (Photo Credits: Instagram)

Tina Dutta Hot Photos: कलर्स टीवी के शो 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाकर घरघर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता बीते कुछ समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर थी जिसके चलते उनके फैंस उनके बेहद मिस कर रहे थे. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी दमदार वापसी की है. बीते कुछ समय से वो इंटरनेट पर अपनी कई सारी हॉट और बोल्ड फोटोज पोस्ट की जिसने लोगों के होश उड़ा दिए.

टीवी पर संस्कारी और आदर्श लड़की का किरदार निभानेवाली टीना रियल लाइफ में अपने बेहद बोल्ड अवतार से हर किसी को हैरान करती नजर आईं. हाल ही में उन्होंने टॉपलेस होकर अपनी बेहद हॉट फोटोज शेयर की है जिसमें उनका बेहद सेक्सी स्टाइल देखने को मिलता है. टीना इन फोटोज को 80 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

ये भी पढ़ें: उतरन एक्ट्रेस Tina Dutta ने कराया अपना बोल्ड फोटोशूट, हॉट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप

गौरतलब है कि टीना ने अपनी इन बोल्ड फोटोज को शेयर करने के बाद इसपर कमेंट्स बॉक्स को बंद कर दिया. एक तरफ जहां कई सारे लोग उनके इस ग्लैमरस अवतार की तारीफ करते हैं तो कई लोग इसके खिलाफ नेगेटिव कमेंट भी करते हैं. इन बातों को ध्यान में रखते हुए टीना ने अपनी पोस्ट का कमेंट्स बंद कर दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी वो इसी तरह से अपने हॉट और बोल्ड फोटोज से अपने फैंस के पसीने छुड़ाती नजर आ चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).