'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर Karan Mehra को पुलिस ने किया गिरफ्तार, झगड़े के बाद पत्नी Nisha Rawal ने की थी शिकायत
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बड़ी पॉपुलैरिटी पाने वाले एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि करण का उनकी पत्नी निशा रावल से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
TV Actor Karan Mehra Arrested: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बड़ी पॉपुलैरिटी पाने वाले एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि करण का उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. कंप्लेंट मिलने के बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु की.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने करण की गिरफ्तारी की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि उनका पत्नी निशा रावल से बीती रात किसी बात को लेकर झगड़ा जिसके बाद उनकी वाइफ ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान के साथ एक आदर्श पति के रूप में नजर आनेवाले करण की रियल लाइफ में पत्नी संग अनबन की खबर सुनकर लोग भी हैरान हैं.
Maharashtra | Actor Karan Mehra arrested after his wife & actor Nisha Rawal filed a complaint in Goregaon area last night. Rawal filed a complaint against Mehra following a brawl. A case has been registered: Mumbai Police
— ANI (@ANI) June 1, 2021
अपनी शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरों पर रियेक्ट करते हुए करण ने हाल ही में मीडिया से कहा था, "सोचिए, मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मैं शोक मना रहा हूं. लेकिन इसके बावजूद मुझे खुदको संभालकर मीडिया का सामना करना था. मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं था लेकिन मुझे कुछ बातें साफ करनी थी. निशा ने कोविड के समय भी मेरा भरपूर ख्याल रखा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

