टीवी

Taarak Mehta स्टार Munmun Dutta और Raj Anadkat ने सगाई की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, यहां जानिए सच!

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो कलाकारों, मुनमुन दत्ता (बबीता जी) और राज अनादकट (टप्पू) की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी. इन खबरों ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. अब इस पर मुनमुन और राज ने प्रतिक्रिया दी है.

Taarak Mehta स्टार Munmun Dutta और Raj Anadkat ने सगाई की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, यहां जानिए सच!
Munmun Dutta and Raj Anadkat (Photo Credits: Instagram)

Taarak Mehta Stars Reaction on Engagement News: लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो कलाकारों, मुनमुन दत्ता (बबीता जी) और राज अनादकट (टप्पू) की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी. इन खबरों ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. अब इस पर मुनमुन और राज ने प्रतिक्रिया दी है. मुनमुन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, फेक न्यूज तो चलती रहेगी, पर मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय कोई बीट नहीं कर सकता. Chhota Bheem: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है 'छोटा भीम', कल रिलीज होगा टीजर (Watch Video)

साथ ही एक्ट्रेस ने दूसरी स्टोरी में उन्होंने साफ किया है कि कोई सगाई या शादी नहीं हो रही है सब बेकार की खबरें हैं. एक्टर राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता के संग सगाई की खबर पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, हैल्लो, बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, सोशल मीडिया पर आप जो खबरें देख रहे हैं वह झूठी हैं और उनका कोई बेस नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).