टीवी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे बीच इंटरव्यू में हुए इमोशनल, Viral हुआ वीडियो

इस वीडियो में अय्यर बताते है कि रील और रियल लाइफ में काफी अंतर है. जब भी मैं बाहर जाता हूं. तो लोग कहते हैं कि अय्यर भाई बबिता जी कैसी है? कोई ये नहीं कहता है कि अय्यर भाई आप कैसे हैं?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे बीच इंटरव्यू में हुए इमोशनल, Viral हुआ वीडियो
तनुज महाशब्दे (Image Credit: Instagram)

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाला हर कलाकार पैसे के साथ नाम भी कमाना चाहता है. लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी उसे पहचान ना मिले तो उसका दर्द आंखों से छलक जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे के साथ भी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अय्यर बेहद ही इमोशनल हो गए. दरअसल इस इंटरव्यू में मिस्टर अय्यर दर्शकों के बीच अपनी पहचान को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. छोटे परदे पर आने वाला ये शो बेहद ही पॉपुलर है. ऐसे में शो के सभी किरदार भी काफी चर्चित है. यही वजह है कि जब भी ये लोगों के बीच जाते है. इन्हें देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ जमा हो जाती है. ऐसे में जब अय्यर से लोगों की तरफ से मिलने वाले रिस्पांस पर सवाल किया तो इमोशनल हो गए.

इस वीडियो में अय्यर बताते है कि रील और रियल लाइफ में काफी अंतर है. जब भी मैं बाहर जाता हूं. तो लोग कहते हैं कि अय्यर भाई बबिता जी कैसी है? कोई ये नहीं कहता है कि अय्यर भाई आप कैसे हैं? इतना कहकर तनुज महाशब्दे इमोशनल हो जाते हैं. उनकी हंसी के पीछे की तकलीफ इस वीडियो में साफ देखने को मिलती है.

जबकि वही दूसरे वीडियो में भी अय्यर अपने दिल का हाल बयान करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में अय्यर से पूछा जाता है कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए जिस पर वो कहते है कि खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि इंसान का मन होता है. ऐसे में दोनों के मन का जुड़ना बेहद जरूरी है. आपको बता दे कि अय्यर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहें हैं.

आपको बता दे कि अय्यर का किरदार निभाने तनुज शो से बतौर राइटर जुड़े थे. लेकिन जेठालाल की सलाह के बाद उन्हें बतौर एक्टर शो काम करने का मौका मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).