टीवी

Bigg Boss 13: साल 2020 के पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए ये 6 सदस्य हुए नॉमिनेट

इससे पहले अरहान खान घर से बेघर चुके हैं. जिसके चलते रश्मि देसाई पारस और सिद्धार्थ की टीम से बुरी तरह खफा है. इसके बाद रश्मि, असीम और विशाल को एक साथ मिलकर सिद्धार्थ की पोल कैसे खोली जाए इस पर प्लानिंग करते हुए भी देखा गया.

Bigg Boss 13: साल 2020 के पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए ये 6 सदस्य हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 13 (Image Credit: Twitter)

नया साल शुरू हो चुका है और बिग बॉस (Bigg Boss) के घर का पहला नॉमिनेशन भी हो चुका है. नए साल में घर से बेघर होने के लिए इस बार 6 सदस्य नॉमिनेट हुए है. जिसमें माहिरा शर्मा, रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और शेफाली जरीवाला है. नॉमिनेशन के दौरान एक बार फिर घर वाले एक दूसरे पर बुरी तरह से नाराज होते दिखाई दिए. दरअसल नया साल शुरू हो चुका है लेकिन बिग बॉस के घर के नजारा जैसे का तैसा ही है. नॉमिनेशन से पहले माहिरा शर्मा संग रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच खाने को लेकर जमकर तू तू मैं मैं हुई. इस दौरान रश्मि और माहिरा एक दूसरे पर काम चोरी का आरोप भी लगाते हैं. जिससे घर का पूरा माहौल बदल जाता है.

जिसके चलते नॉमिनेशन के दौरान कई घर वालों ने माहिरा शर्मा पर टारगेट करते हुए उन्हें नॉमिनेट किया. जबकि वहीं घर की कैप्टन शहनाज गिल ने अपनी पॉवर का इस्तेमाल करते रश्मि देसाई को नॉमिनेट कर दिया. इस प्रक्रिया के बाद घर में खूब तमाशा देखने को मिला.

आपको बता दे कि इससे पहले अरहान खान घर से बेघर चुके हैं. जिसके चलते रश्मि देसाई पारस और सिद्धार्थ की टीम से बुरी तरह खफा है. इसके बाद रश्मि, असीम और विशाल को एक साथ मिलकर सिद्धार्थ की पोल कैसे खोली जाए इस पर प्लानिंग करते हुए भी देखा गया. ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में इनके बीच और टकराव देखने को मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).