टीवी

शमा सिकंदर ने कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई ये सच्चाई

अभिनेत्री शमा सिकंदर के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने को लेकर कई अफवाह सामने आए थे, जिस पर उन्होंने कई दिनों तक चुप्पी साधे रखा. हालांकि अब अभिनेत्री ने खुलकर इस पर अपने विचार रखे हैं और इन अफवाहों को खारिज कर दिया.

शमा सिकंदर ने कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई ये सच्चाई
शमा सिकंदर (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री शमा सिकंदर (Shama Sikander) के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने को लेकर कई अफवाह सामने आए थे, जिस पर उन्होंने कई दिनों तक चुप्पी साधे रखा. हालांकि अब अभिनेत्री ने खुलकर इस पर अपने विचार रखे हैं और इन अफवाहों को खारिज कर दिया.

उनका कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि आपको हर बार नए बदलाव के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेना पड़े. इसके बजाय लोगों को अपनी सोच विकसित करने की कोशिश की जानी चाहिए, जिससे कि आप अपने अंदर नयापन महसूस करें, और उन्होंने खुद के साथ यही किया है. इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब शमा ने जनवरी में हैशटैग10सालचैलेंज के दौरान अपनी 10 साल पुरानी और हालिया तस्वीर साझा की. तब से ही उन्होंने सोशल मीडिया पर आलोचना और ट्रोल का सामना करना पड़ता है. यह भी पढ़े: शमा सिकंदर ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की बोल्ड फोटो, इंस्टाग्राम पर उड़े फैंस के होश

 

View this post on Instagram

 

#10yearchallenge #challengeaccepted #Beatthis😎

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander) on

इस बारे में शमा ने आईएएनएस से कहा, "सबसे पहले तो मुझे ये आरोप ही समझ नहीं आए. दोषी? मैं कोई अपराधी नहीं हूं, न ही मैंने कुछ गलत किया है. वे भी इस बात को लेकर ²ढ़ नहीं हैं कि मैंने ऐसा कुछ किया है. मुझे नहीं लगता कि इस पर समझाने या बोलने की आवश्यकता है. यह मेरी जिंदगी है. मैं जो चाहती हूं, वो कर सकती हूं. दूसरी बात, आपको पता नहीं है कि मुझे किस चीज से गुजरना पड़ा है."

गौरतलब है कि शमा ने साल 2016 में अपने द्वारा किए गए संघर्ष को लेकर सार्वजनिक तौर पर कहा था. इससे पहले साल 2004 में उन्हें टीवी सीरियल ये मेरी लाइफ है, से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी. सीरियल में उन्होंने पूजा का किरदार निभाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).