टीवी

Video and Pics : 'दस का दम 3' के फिनाले में दिखेगा सलमान-शाहरुख का ब्रोमांस, कॉमेडी का तड़का लगाएंगी गुत्थी

सलमान खान के शो 'दस का दम' का फिनाले एपिसोड और भी दमदार होने वाला है क्योंकि इस बार शाहरुख खान इस रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड में नजर आने वाले हैं.

Video and Pics : 'दस का दम 3' के फिनाले में दिखेगा सलमान-शाहरुख का ब्रोमांस, कॉमेडी का तड़का लगाएंगी गुत्थी
'दस का दम 3' के फिनाले में नजर आएंगे शाहरुख खान (Photo Credits : Instagram)

सलमान खान के शो 'दस का दम' का फिनाले एपिसोड और भी दमदार होने वाला है क्योंकि इस बार शाहरुख खान इस रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड में नजर आने वाले हैं. इस शो के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. फैन क्लब्स ने इन फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि रानी मुख़र्जी को भी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है. साथ ही सुनील ग्रोवर को भी इन सितारों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. सुनील ग्रोवर को इस एपिसोड में गुत्थी के रूप में देखा जाएगा. खबरों के मुताबिक इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान ही सुनील ग्रोवर का जन्मदिन भी मनाया गया.

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान शाहरुख को एक ठेले पर लेके आ रहे हैं. इन दोनों की एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में 'करण-अर्जुन' का गाना 'यह बंधन तो प्यार का बंधन' भी बज रहा है. दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

आपको बता दें कि सलमान खान को शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में उनका एक कैमियो है. ईद के अवसर पर इस फिल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था जिसमें शाहरुख और सलमान एक साथ डांस करते हुए दिख रहे थे. लोगों ने इस टीजर को खूब पसंद किया था. 'जीरो' में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).