Ramayan: श्री राम ने किया रावन का वध तो लंका में फूटे शोक के बादल, दूरदर्शन पर आज टेलीकास्ट हुआ ये एपिसोड
दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे 'रामायण' के सबसे महत्वपूर्ण एपिसोड को आज प्रसारित कर दिया गया. आज के एपिसोड में प्रभु राम ने लंकापति रावन का वध करके उसका संघार कर दिया.
Ravan Wadh Episode: दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित हो रहे 'रामायण' (Ramayan) के सबसे महत्वपूर्ण एपिसोड को आज प्रसारित कर दिया गया. आज के एपिसोड में प्रभु राम (Ram) ने लंकापति रावन का वध करके उसका संघार कर दिया. दर्शकों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार था और आज इसे टीवी पर टेलीकास्ट किया गया. आज के एपिसोड में देखा गया कि किस तरह से कई सारी शक्तियों का धनी रावन रणभूमि में प्रभु राम के सामने अपने अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करके उन्हें हराने की कोशिश करता है.
लेकिन श्री राम की शक्ति के आगे अंत में उसे बेबस होना पड़ता है. मायावी रावन अपनी दशभुजा फैलाकर रणभूमि में हाहाकार मचा देता है जिसके बाद प्रभु राम उसके पेट पर ब्रह्मास्त्र बाण का प्रयोग करके उसका वध कर देते हैं. रावन के अंत से मानों ज्वालामुखी फट जाती है और पृथ्वी डोल उठती है. ये भी पढ़ें: रामायण की सफलता के बाद अब दूरदर्शन पर नजर आएगा बच्चों का पसंदीदा शो ‘छोटा भीम’
रावण के अंत के बाद समस्त देव प्रभु राम और उनकी सेना पर फूलों की वर्षा करते हुए उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए उन्हें नमन करते हैं. इधर रावन के वध के फौरन बाद उनके भाई विभीषण फूट-फूटकर रोने लगते हैं और अपने भाई को खो देने का दुख प्रकट करते हैं. इसी के साथ लंका नगरी और उनके महल में भी शोक के बादल पसर जाते हैं.
ऐसे में प्रभु राम इस घड़ी में स्वयं विभीषण और रावन के परिवार का ढाढ़स बढ़ाते हैं. आज इस एपिसोड के साथ ही दूरदर्शन पर रामायण के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

