रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी की पुरानी फोटो देख इंटरनेट हुआ दीवाना, किसी ने कहा- हैंडसम तो किसी ने बुलाया- हॉट
एक फिमेल यूजर ने सुनील लहरी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यूं ही शूर्पणखा आपकी फैन नहीं हो गई थी. तो एक फैन ने लिखा ये बहुत ही हैंड्सम है काश हम पहले मिलते.
टीवी पर एक बार फिर रामायण (Ramayan) की शुरुआत हो चुकी है. 3 दशक पहले आने वाले इस शो ने टीवी पर वापसी के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. रामायण की वापसी से दूरदर्शन की टीआरपी (TRP) बड़ा इजाफा हुआ है. तो वहीं सोशल मीडिया पर भी रामायण के साथ इसके कलाकारों के भी खूब चर्चे देखे जा रहे हैं. अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी (Sunil Lahri) खबरों में छाए हुए हैं. लेकिन रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को लेकर तो लोगों में एक गजब का ही क्रेज देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ़ में कसीदे पढ़ रहे हैं. कोई उन्हें हीरो बुला रहा है तो कोई हैंडसम.
दरअसल रामायण में लक्ष्मण का दमदार किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने अभिनय और दमखम से इसमें जान फूंक दी थी. जिसके चलते लोगों में उनकी एक अलग इमेज बनी हुई थी. लेकिन अब उनकी ये पुरानी तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं.

एक फिमेल यूजर ने सुनील लहरी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यूं ही शूर्पणखा आपकी फैन नहीं हो गई थी. तो एक फैन ने लिखा ये बहुत ही हैंड्सम है काश हम पहले मिलते. तो एक यूजर ने लिखा हीरो लग रहे हो आप. वहीं एक यूजर ने लिखा सो स्मार्ट लखन भईया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

