टीवी

Video : सलमान के शो में रौनित रॉय की पत्नी बने राम कपूर, सितारों ने जमकर की मस्ती

रविवार को सलमान खान के शो 'दस का दम 3' में फिल्म 'लवरात्रि' की टीम नजर आएंगी.सलमान खान ने एक ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया जिसमें वह राम कपूर को रौनित रॉय की पत्नी बनने को कहते हैं. वीडियो में सभी स्टार्स हंसते हुए नजर आ रहे हैं

Video : सलमान के शो में रौनित रॉय की पत्नी बने राम कपूर, सितारों ने जमकर की मस्ती
राम कपूर, रौनित रॉय और सलमान खान (Photo Credits : Instagram)

रविवार को सलमान खान के शो 'दस का दम 3' में फिल्म 'लवरात्रि' की टीम नजर आएंगी. अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आयुष शर्मा, वरिना हुसैन, राम कपूर और रौनित रॉय 'दस का दम 3' के सेट पर पहुंचे थे. इस सितारों ने वहां पर जमकर मस्ती की. सलमान खान ने एक ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया जिसमें वह राम कपूर को रौनित रॉय की पत्नी बनने को कहते हैं. वीडियो में सभी स्टार्स हंसते हुए नजर आ रहे हैं. राम कपूर के एक्सप्रेशन्स देखकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे.

सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "इन दिनों के साथ बहुत मजा आता है. देखें राम कपूर और रौनित रॉय को 'दस का दम' शो में अपनी एक्टिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए."

अगर 'लवरात्रि' की बात करें तो आयुष शर्मा और वरिना हुसैन की यह डेब्यू फिल्म है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया था. ट्रेलर लॉन्च के इवेंट के दौरान सलमान खान भी वहां पर मौजदू थे.फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है. ट्रेलर में हमें अरबाज खान और सोहेल खान की झलक भी देखने को मिली थी. इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है और अभिराज मिनावाला 'लवरात्रि' के निर्देशक हैं. यह फिल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2018 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).