टीवी

'टिप टिप बरसा पानी' पर इस एक्ट्रेस ने किया हॉट डांस, Video देख उड़ जाएंगे होश

टीवी शो 'देव -2' की अभिनेत्री पूजा बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी है

'टिप टिप बरसा पानी' पर इस एक्ट्रेस ने किया हॉट डांस, Video देख उड़ जाएंगे होश
पूजा बनर्जी (Photo Credits : Instagram)

टीवी शो 'देव -2' की अभिनेत्री पूजा बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी है. रविवार को उन्होंने अपना एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. इस वीडियो में वह 'टिप टिप बरसा पानी' नामक गाने पर थिरकती हुई नजर आ रहे हैं. उनके हॉट मूव्ज देखकर आप भी उनके कायल हो जाएंगे. फैन्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. लाल साड़ी में पूजा बनर्जी काफी खूबसूरत भी लग रही हैं.

वीडियो को शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा कि, "जब आप बहुत बोर हो जाते हैं और थक जाते हैं, तब आपको कुछ पागलपन करना चाहिए. देर रात तक चलने वाले शूट्स के दौरान कुछ ऐसा ही होता है."

यह भी पढ़ें : -Video : गोवा में 'टिप टिप बरसा पानी' पर थिरकी चोपड़ा सिस्टर्स पर निक जोनस नहीं आए नजर

 

आपको बता दें कि पूजा ने 'कहानी हमारी महाभारत की', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'देवो के देव महादेव' जैसे टीवी शोज में काम किया है. 'कहानी हमारी महाभारत की' से पूजा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं बात करें 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग की तो यह गाना फिल्म 'मोहरा' का है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन भूमिका में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).