Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein टीवी शो के एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा संग की सगाई
स्टार पल्स का सबसे बहुचर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लोगों ने कम समय में ही सराहा. इस शो के विराट सर यानी नील भट्ट और पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे है. दोनों शूटिंग के दौरान एक दुसरे के करीब आ गए. दोस्ती प्यार में बदल गई. अब दोनों ने रिलेशनशीप में रहने के बाद नील और ऐश्वर्या ने बुधवार को सगाई कर ली
बहुचर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) को लोगों ने कम समय में ही सराहा. इस शो के विराट सर यानी नील भट्ट (Neil Bhatt) और पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा की (Aishwarya Sharma) जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे है. दोनों शूटिंग के दौरान एक दुसरे के करीब आ गए. दोस्ती प्यार में बदल गई. अब दोनों ने रिलेशनशीप में रहने के बाद नील और ऐश्वर्या ने बुधवार को सगाई कर ली. नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोका सेरेमनी की फोटोज शेयर कर उनका रिश्ता जीवनभर के लिए जुड़ने पर ख़ुशी जाहिर की.
नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोका सेरेमनी की फोटो शेयर की हैं. जिसके एक फोटोज में नील और ऐश्वर्या शर्मा रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं, वहीं दुसरी फोटो उनकी रोको सेरेमनी की हैं. इन फोटोज में उनके चेहरे पर ख़ुशी साफ झलक रही हैं. इन खुबसूरत फोटो को शेयर कर नील ने कैप्शन में लिखा, "पागलपंती से लेकर मजे तक हम दोनों का सफर शानदार रहा. हम दोनों के बीच प्यार हुआ. अब हम जीवनभर के लिए एक हो रहे हैं." नील और ऐश्वर्या की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनके फैंस कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. उन दोनों की इस लवी डवी फोटोज को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. यह भी पढ़े: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा के डेथ सीन पर बोली शिवांगी जोशी, कहा- नहीं छोड़ रही हूं शो
View this post on Instagram
बता दें की 'गुम है किसी के प्यार में' शो में नील भट्ट विराट चव्हाण का किरदार निभा रहे हैं, वहीं ऐश्वर्या पत्रलेखा के किरदार में नजर आ रही हैं. यह सीरियल 5 अक्टूबर को लॉन्च किया गया. सीरीयल के शुरआत में विराट और पाखी के बीच छोटीसी लव स्टोरी दिखाई दी. हालांकि आगे चलते इनका प्यार शो में अधूरा रह गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

