नेहा पेंडसे ने सपनों के राजकुमार संग शादी को तैयार, खुबसूरत तस्वीरें आई सामने
अभिनेत्री नेहा पेंडसे शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. अभिनेत्री ने शार्दुल को अपने सपनों का राजकुमार बताया है. ग्रहमुख पूजा की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वह काफी खुश हैं. नेहा ने कहा जिंदगी के इस चरण में आकर मैं बहुत खुश हूं. मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने जा रही हूं.
अभिनेत्री नेहा पेंडसे (Neha Pendse) शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. अभिनेत्री ने शार्दुल को अपने सपनों का राजकुमार बताया है. ग्रहमुख पूजा की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वह काफी खुश हैं. नेहा ने कहा, "जिंदगी के इस चरण में आकर मैं बहुत खुश हूं. मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने जा रही हूं और एक नए व खूबसूरत परिवार का सदस्य बनने जा रही हूं. ये बहुत अच्छे लोग हैं और इनके साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है."
उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है. मेरी जिंदगी में शामिल सभी लोगों को बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस मौके को इतना खास बनाया."
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं घर से बेघर, श्रीसंत को लेकर जताई नाराजगी, दी ये सलाह
नेहा पेंडसे मराठी (Marathi) और हिंदी (Hindi) जैसी कई भिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और 'मे आई कम इन मैडम' (May I Come In Madam) जैसे शोज के चलते वह टेलीविजन की दुनिया में भी बेहद मशहूर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2019 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

