टीवी

Naagin 5 Promo: एक्ट्रेस हिना खान 'नागिन 5' में निभाएंगी जहरीले सांप का किरदार? फैंस लगा रहे हैं कयास

एकता कपूर का पोप्युलर शो 'नागिन 4' आखिरी पड़ाव पर हैं. एकता ने इस शो के खत्म होने से पहले ही 'नागिन 5' की घोषणा की. नागिन 5 का प्रोमो रिलीज कर दिया हैं. इस प्रोमो को देख फैंस कयास लगा रहे है कि यह चेहरा हिना खान का हैं.

Naagin 5 Promo: एक्ट्रेस हिना खान 'नागिन 5' में निभाएंगी जहरीले सांप का किरदार? फैंस लगा रहे हैं कयास
नागिन 5 प्रोमो और हिना खान (Photo Credits: Instagram)

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का पोप्युलर शो 'नागिन 4' (Naagin 4) आखिरी पड़ाव पर हैं. एकता ने इस शो के खत्म होने से पहले ही 'नागिन 5' (Naagin 5) की घोषणा की. इस शो की जबसे एकता ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की हैं, तभी से फैंस के बीच इस शो के लीड एक्टर्स को लेकर उत्सुकता बड़ी हैं. नागिन 4 का 25  जुलाई और 26 जुलाई को फिनाले एपिसोड शूट होनेवाला हैं जिसमें नागरानी की झलक देखने मिलेगी. इसी बीच मेकर्स ने नागिन 5 का प्रोमो रिलीज कर दिया हैं. इस प्रोमो को देख फैंस कयास लगा रहे है कि यह चेहरा हिना खान (Hina Khan) का हैं.

नागिन 5 के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस का चेहरा सांप से लिपटा हुआ हैं. सिर्फ उसकी खुबसूरत आंखो को ही दिखाया गया हैं. यह प्रोमो बाहर आते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह चेहरा टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान का ही हैं. आइए देखते हैं फैंस ने इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया दी.

क्या ये सच मैं हिना खान ही हैं?

बहुत उत्साहित हूं

दोनों में समानता:

साफ साफ पता चल रहा हैं 

एक जैसे है आईब्रोज 

 

इस प्रोमो को देख हिना खान के फैंस दावे के साथ बता रहे हैं कि यह आंखे हिना खान की ही हैं. बता दें कि हाल ही में नागिन 4 का क्लाइमेक्स का वीडियो शेयर किया था जिसमें नागिन बनी निया शर्मा दुश्मनों से अपना बदला लेती हैं. इस क्लाइमेक्स के बाद 'नागिन 5' के नई नागिन का चेहरा सामने आएगा. वहीं जल्द ही इस शो का आगाज टेलीविजन पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).