Video: करण जौहर के शो में पहुंची दीपिका और आलिया, रणबीर के बारे में पूछा सवाल तो मिला यह 'awkward' जवाब
'कॉफी विद करण' का छठा सीजन 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका और आलिया को देखा जाएगा. एपिसोड के ऑन एयर होने से पहले एक वीडियो सामने आया है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर खुद इस वीडियो को शेयर किया है
'कॉफी विद करण' का छठा सीजन 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. शो के पहले एपिसोड में दीपिका और आलिया को देखा जाएगा. एपिसोड के ऑन एयर होने से पहले एक वीडियो सामने आया है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर खुद इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में करण दीपिका और आलिया से कुछ मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद इस शो के लिए हमारी उत्सुकता और भी बढ़ गई है. करण ने वीडियो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "कॉफी हाउस में गर्ल पॉवर. मस्ती और खेल जल्द ही शुरू होने जा रहा है. 'कॉफी विद करण' स्टार वर्ल्ड पर 21 अक्टूबर से 9 बजे प्रसारित किया जाएगा."
दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन दोनों का ब्रेक अप हो गया था. इन दिनों रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वीडियो में करण जौहर रणबीर के बारे में दोनों से सवाल करते हैं. इस सवाल के जवाब में दीपिका उनसे कहती है कि वह सिचुएशन को ज्यादा awkward न बनाए."
वीडियो में करण आलिया और दीपिका से एक और सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं. वह दोनों से पूछते हैं कि, "कौन जल्दी शादी करेगा." जवाब देते हुए दीपिका और आलिया एक दूसरे की और इशारा करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

