Kaun Banega Crorepati 12 को मिला शो का दूसरा करोड़पति, IPS अफसर मोहिता शर्मा पहुंची इस पड़ाव पर! (Watch Video)
अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल चूका है. शो पर नाजिया नसीम नाम की एक महिला ने एक करोड़ रूपए जीता था और अब एक महिला आईपीएस अफसर ने यहां बाजी मारी है.
Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल चूका है. शो पर नाजिया नसीम नाम की एक महिला ने एक करोड़ रूपए जीता था और अब एक महिला आईपीएस अफसर ने यहां बाजी मारी है. शो पर हाल ही में आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा (Mohita Sharma) हॉटसीट पर विराजी नजर आईं. यहां उन्होंने एक करोड़ रूपए के सवाल का सही जवाब दिया.
इसके बाद अब वो शो पर 7 करोड़ रूपए के सवाल का सामना करती हुई नजर आएंगी. शो के इस सबसे कठिन पड़ाव पर उनकी किस्मत क्या मोड़ लेती है ये देखना सभी के लिए बेहद दिलचस्प होगा.
सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें देखा गया कि बिग बी उन्हें संभलकर खेलने की सलाह देते हैं. इसके बाद मोहिता कहती हैं कि यहां उनके लिए इस गेम को खेलना ज्यादा मायने रखता है.
मोहिता का ये एपिसोड 17 नवंबर को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा. इससे पहले इस शो पर नाजिया नसीम ने एक करोड़ की धनराशि जीतने के बाद शो को क्विट करने का फैसला लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

