Hina Khan को सता रही अपने पिता की याद, शेयर किया परिवार संग ये यादगार Video
एक्ट्रेस हिना खान अपने पिता को खो देने के गम से उबर नहीं पा रही हैं. उनके पिता का 20 अप्रैल को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उस दौरान हिना शहर में नहीं थी और अपने पिता की मौत की खबर मिलने के बाद वो मुंबई पहुंची थी.
एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपने पिता को खो देने के गम से उबर नहीं पा रही हैं. उनके पिता का 20 अप्रैल को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उस दौरान हिना शहर में नहीं थी और अपने पिता की मौत की खबर मिलने के बाद वो मुंबई पहुंची थी. हिना हर पल अपने पिता को याद कर रही हैं तथा उनके साथ बिताये उन खुशनुमा पलों को अपने फैंस के बीच शेयर कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने आज अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पिता समेत परिवार वालों के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में ये सभी मिलकर बॉलीवुड का एवरग्रीन सॉन्ग 'आनेवाला पल' गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा, "आज पूरे एक महीने हो चुके हैं पापा. हम आपको बेहद मिस कर रहे हैं."
हिना के इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें ढाढस बंधाते हुए एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, "हर दिन बेबी स्टेप्स होता है. हम उन्हें हर दिन मिस करेंगे. मैं ये महसूस कर सकती हूं!" गौरतलब है कि गौहर ने भी हाल ही में अपने पिता को खोया है. ऐसे में हिना का दुख भी वो बेहतर ढंग से समझ सकती हैं.
हिना इसी तरह से सोशल मीडिया पर लगातार अपने पिता से जुड़े फोटोज और वीडियोज को पोस्ट करके उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं. फैंस भी उन्हें इस मुश्किल समय में उनका सपोर्ट करके उन्हें हौंसला बंधाते नजर आते हैं.