हिना खान पर लगा 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया यह करारा जवाब
हिना खान इन दिनों अपने नए गाने भसूड़ी की वजह से लाइमलाइट में हैं. इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीन दिन में ही इसके वीडियो को 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा चुका है लेकिन अब हिना खान से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है
हिना खान इन दिनों अपने नए गाने 'भसूड़ी' की वजह से लाइमलाइट में हैं. इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीन दिन में ही इसके वीडियो को 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा चुका है लेकिन अब हिना खान से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. बुधवार को एक न्यूज़ चैनल ने इस खबर को चलाया था कि हिना खान पर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. यह आरोप एक ज्वैलरी ब्रैंड द्वारा लगाया गया है. कहा जा रहा है कि हिना ने एक इवेंट में इस ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए उनकी ज्वैलरी पहनी थी जिसे हिना ने बाद में वापिस नहीं दिया. अब एक्ट्रेस को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें उनको गहने वापिस देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.
इस न्यूज़ चैनल पर उस ब्रैंड द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को भी दिखाया गया था. नोटिस में हिना के मुंबई वाले घर का पता भी लिखा था पर तब भी हिना खान ने ट्विटर पर एक ऐसा रिएक्शन दिया जो हमारी समझ से बाहर है. उन्होंने लिखा, "पता नहीं यह लीगल नोटिस मेरे घर तक क्यों नहीं पहुंचा और सारे मीडिया हाउस पहुंच गया. यह पैंतरा नहीं चलेगा. कुछ नया ट्राय करों."
LOL🤣🤣🤣wonder why this legal notice did not reach my house and instead reached all the media houses..😂👏👏 sorry haters this tactic will not work.. try something new.. bhassodi will still shine #Bhasoodi #NoMoreBullshit #BhasoodiHits7M https://t.co/BtZQ7jfSB8
— HINA KHAN (@eyehinakhan) July 18, 2018
खैर यह तो वक्त ही बतएंगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है. इस बीच हिना के फैन्स सोशल मीडिया पर उनका बचाव कर रहे हैं और इसके लिए शिल्पा शिंदे के फैन्स को ब्लेम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

