टीवी

जब 'फ्रेंड्स' के किरदार जोई के साथ सेट पर हुआ था कुछ ऐसा किस्सा जिसे जानकर आप भी कहेंगे 'छी!'

टीवी शो 'फ्रेंड्स' स्टार मैट ले ब्लैंक का कहना है कि शो के छठे सीजन में सहकलाकार डेविड स्वीमर के साथ एक दृश्य को फिल्माते हुए उनके साथ एक भद्दा हादसा हो गया था।

जब 'फ्रेंड्स' के किरदार जोई के साथ सेट पर हुआ था कुछ ऐसा किस्सा जिसे जानकर आप भी कहेंगे 'छी!'
टी.वी शो 'फ्रेंड्स' के स्टार मैट ले ब्लैंक के साथ हुआ था एक ऐसा किस्सा जिसे वे कभी याद नहीं करना चाहेंगे.

'फ्रेंड्स' टी.वी शो तो बहुत से लोगों का पसंदीदा था. जोई के किरदार ने भी लोगों को खूब हंसाया था.  लम्बे समय तक इस शो की कास्ट ने साथ काम किया था इसलिए हमें उनके सेट पर हुए कई मजेदार किस्सें भी सुनने को मिले हैं पर एक ऐसा भी किस्सा है जिसे जोई का किरदार निभाने वाले स्टार मैट ले ब्लैंक किसी भी कीमत पर याद नहीं करना चाहेंगे. वेबसाइट डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, मैट (50) ने 'द ग्राहम नॉर्टन शो' के दौरान इस किस्से का जिक्र किया.

दरसल यह किस्सा शो के छठे सीजन में हुआ था जब मैट को सहकलाकार डेविड स्वीमर के साथ  एक दृश्य फिल्माना था. मैट के मुताबिक इस दृश्य में शो की एक और किरदार रेचल यानि जेनिफर एनिस्टन को एक डिनर के लिए कुछ मीठा बनाना होता है और इस काम के लिए वे एक कुकिंग बुक का सहारा लेती हैं. वे मीठे में ट्राइफॉल बनाती हैं पर उसका स्वाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता. जोई और रॉस को यह स्वीट डिश जबरदस्ती अच्छा होने का बहाना कर खानी पड़ती है.

मैट ले ब्लैंक ने यह भी बताया कि इस दृश्य में रॉस पूरी प्लेट चाट जाते हैं क्योंकि वे रेचल की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचना चाहते थे और जैसे ही दृश्य खत्म होता है, वे पूरी डिश प्लेट में उलट देते हैं क्योंकि वे उस  ट्राइफॉल को बहुत जल्दी खा रहे थे.

मैट कहते हैं, "डायरेक्टर के कट कहते ही डेविड मुंह में भरी हुई ट्राइफॉल वापस प्लेट में निकाल देते हैं। इस दौरान मैं दूसरी ओर देख रहा था जिस कारण उन्हें ऐसा करते देख नहीं पाया और जैसे ही शूटिंग दोबारा शुरू हुई मैंने उनकी (डेविड) प्लेट से उठाकर खाना शुरू कर दिया।"

उन्होंने आगे यह भी कहा, "मुझे शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी गलती का अहसास हुआ।" (इनपुट: आईएएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2018 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).