Dil Ko Maine Di Kasam Teaser: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के म्यूजिक वीडियो का टीजर आया सामने, दिखी जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री
हिमांशी और आसिम की एक बार फिर जोड़ी बनने जा रही है. उनके नए म्यूजिक वीडियो दिल को मैंने दी कसम में. जिसका टीजर अब सामने आ चुका है. जिसमें दोनों के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में दोनों की पहली मुलाकात के बाद धीरे धीरे इन दोनों की बीच दोस्ती हुई. जिसके बाद ये दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और भी कब दोस्ती प्यार में बदल गई. ये हिमांशी और आसिम भी नहीं समझ पाए. इसी शो में दोनों ने एक दूसरे को प्रोपोज भी कर डाला. तो वहीं लोगों को भी दोनों की ये जोड़ी काफी पसंद आई. आज हिमांशी और आसिम की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग देखने को मिलती है. यही वजह है कि मेकर्स इन दोनों को साथ कास्ट करना चाहते हैं.
ऐसे में अब हिमांशी और आसिम की एक बार फिर जोड़ी बनने जा रही है. उनके नए म्यूजिक वीडियो दिल को मैंने दी कसम में. जिसका टीजर अब सामने आ चुका है. जिसमें दोनों के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दोनों को इस तरह एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. आपको बता दे कि इस गाने को अरजित सिंह ने गाया है. जबकि म्यूजिक दिया अमाल मलिक ने. तो वहीं लिरिक्स लिखे हैं कुमार ने. ये म्यूजिक वीडियो 10 अगस्त को सुबह 11 बजे रिलीज किया जायेगा.
आपको बता दे कि हाल में आसिम रियाज पर उनके होमटाउन जम्मू में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था. जिसमें आसिम को चोटें भी ये हैं. जिसकी कई फोटो भी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

