टीवी

Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट राखी सावंत सहित उनके भाई के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, धोखाधड़ी का मामला

रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत और उनके भाई के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाने में FIR दर्ज कराई गई है. नवभारत में छपी खबर के मुताबिक FIR में राखी सावंत उनके भाई राकेश सावंत और राज खत्री का नाम है.

Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट राखी सावंत सहित उनके भाई के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, धोखाधड़ी का मामला
राखी सावंत (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी मां के कैंसर का इलाज करा रही है. उनके इस मुश्किल भरे पल में कई दोस्त यार उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बीच अब राखी सावंत नई मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत और उनके भाई के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाने में FIR दर्ज कराई गई है. नवभारत में छपी खबर के मुताबिक FIR में राखी सावंत उनके भाई राकेश सावंत और राज खत्री का नाम है.

रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला साल 2017 का है. शैलेश श्रीवास्तव नाम के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी संग राकेश सावंत की मुलाकात राज खत्री ने करवाई थी. जिसके बाद इन सभी ने फिल्म प्रोड्यूस करने की प्लानिंग बनाई. इसके साथ ही इन सभी एक शॉर्ट फिल्म बनाने की भी प्लानिंग बनाई. साथ ही ये सभी एक इंस्टीट्यूट भी खोलने का प्लान बनाया था. जिसके लिए राकेश और राज ने शैलेश से 6 लाख रुपए लिए थे. इसके साथ ही दोनों ने शैलेश को 7 लाख का पोस्ट डेटेड चेक भी दिया था. जब इस चेक को लेकर शैलेश बैंक पहुंचे तो उसपर मौजूद साइन गलत थी.

जिसके बाद शैलश ने राकेश सावंत से संपर्क करने की कोशिश तो उन्होंने जवाब नहीं दिया. जिसके बाद शैलेश ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).