टीवी

Bigg Boss 14 Video: Aly Goni और Devoleena Bhattacharjee के तीखे सवाल से छूटे घरवालों के पसीने, देखें वीकेंड का वार का ये प्रोमो वीडियो

घरवालों के होश उड़ाने के लिए अली गोनी और देवोलीना भट्टाचार्जी घर के अंदर चैट शो होस्ट करते नजर आनेवाले हैं. वहीं अपने चैट शो में घरवालों को तीखे सवाल पूछते नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं की अली और देवोलीना रुबीना दिलेक, राखी सावंत और अभिनव शुक्ला से मुश्किल सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं

Bigg Boss 14 Video: Aly Goni और Devoleena Bhattacharjee के तीखे सवाल से छूटे घरवालों के पसीने, देखें वीकेंड का वार का ये प्रोमो वीडियो
बिग बॉस 14 प्रोमो (Photo Credits: Instagram)

कलर्स टीवी का सबसे विवादीत शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर हर दिन नए झगडे और नया ड्रामा देखने मिलता हैं. इस हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) का वीकेंड का वार धमाकेदार होनेवाला हैं. सलमान खान मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आनेवाले हैं. तो वहीं घरवालों के होश उड़ाने के लिए अली गोनी (Aly Goni) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) घर के अंदर चैट शो होस्ट करते नजर आनेवाले हैं. वहीं अपने चैट शो में घरवालों को तीखे सवाल पूछते नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं की अली और देवोलीना रुबीना दिलेक (Rubina Dilaik), राखी सावंत (Rakhi Sawant) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से मुश्किल सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं.

प्रोमो में दिखाई दे रहा हैं की घर के अंदर घरवालों को नया टास्क दिया हैं. जिसमें अली गोनी और देवोलीना इस गेम को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. तो वहीं हॉट सिट पर घरवाले बैठे हुए हैं और अली और देवोलीना के सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं. जिसमें अली रुबीना से पूछते हैं मीडिया के सामने आपने बात कही सलमान सर एजाज खान को सपोर्ट करते हैं. जिस पर सलमान का गुस्से वाला लुक दिखाई दे रहा हैं. वहीं राखी सावंत से पूछते हैं आपका प्यार सच्चा था या झूठा, जिसपर राखी सावंत कहती हैं फेक. कलर्स टीवी का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.  यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: Nikki Tamboli पर जमकर बरसे Salman Khan, Rakhi Sawant के सपोर्ट में कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें की सलमान खान ने वीकेंड के वार में अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलेक और निक्की तंबोली की जमकर क्लास लगाईं थी. अभिनव शुक्ला पर बरसते हुए सलमान खान ने राखी सावंत का पक्ष सामने रखते नजर आए. जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स अभिनव शुक्ला के समर्थन में उतरे. सोशल मीडिया पर सपोर्ट अभिनव शुक्ला ट्रेंड होते हुए नजर आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).