टीवी

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता की जगह लेने आ रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में हाल ही में विकास गुप्ता की एग्जिट देखने को मिली. अब खबर आ रही है कि इस शो में विकास की जगह लेने देवोलीना भट्टाचार्जी आ रही हिं. पिछले सीजन में हमने देखा था कि बैक इंजरी के चलते देवोलीना ने शो छोड़ दिया था जिसके बाद विकास ने उनकी जगह ली थी.

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता की जगह लेने आ रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
देवोलीना भट्टाचार्जी और विकास गुप्ता (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में हाल ही में विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की एग्जिट देखने को मिली. अब खबर आ रही है कि इस शो में विकास की जगह लेने देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आ रही हिं. पिछले सीजन में हमने देखा था कि बैक इंजरी के चलते देवोलीना ने शो छोड़ दिया था जिसके बाद विकास ने उनकी जगह ली थी. अब इस सीजन में देवोलीना विकास की प्रॉक्सी (Proxy) के रूप में एंट्री कर सकती हैं.

मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, देवोलीना अपनी स्वास्थ कारणों के चलते अपना टीवी शो 'साथ निभाना साथिया 2' छोड़ने का प्लान बना रही हैं. इसके बाद वो विकास गुप्ता की जगह भरते हुए बिग बॉस 14 के घर में एंट्री करेंगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देवोलीना एक होटल में क्वारंटाइन हैं जिसके बाद वो शो में एंट्री करेंगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 से बेघर होने के बाद जैस्मिन भसीन दोस्तों के साथ जमकर कर रही हैं पार्टी, देखिए तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

रिपोर्ट में कहा गया कि मेकर्स ने उनके क्वारंटाइन टाइम को होटल रूम और सीक्रेट रूम में बांट दिया है. सीक्रेट रूम में आने के बाद वो घरवालों क सभी हरकतों पर नजर रख सकेंगी. इस तरह से वो घर वालों के गेम को और भी बेहतर तरीक से समझ पाएंगी. अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को उनके शो में एंट्री करने का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).