Bigg Boss 14: सलमान खान ने राहुल वैद्य को लगाईं फटकार, कहा- लॉकडाउन में मैं खुद माता-पिता से 6 महीने दूर था
सलमान खान ने राहुल पर आरोप लगाया कि वो शो छोड़कर भाग गए. जबकि राहुल इसे भागना नहीं बल्कि होमसीक बताते दिखे. जिसके बाद सलमान और नाराज हो गए. सलमान के मुताबिक वो अकेले नहीं है जिसे घर की याद आ रही है.
टीआरपी की आस में तरस रहे बिग बॉस (Bigg Boss 14) के मेकर्स शो को हिट कराने के लिए तरह तरह के फ़ॉर्मूले आजमा रहें हैं. इस वीकेंड का वार में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. इस हफ्ते मेकर्स ने भले ही शो से किसी को नहीं निकला है लेकिन भी में एक और पुराने कंटेस्टेंट की दोबारा एंट्री के संकेत दे दिए है. दरअसल कुछ हफ्ते पहले शो से खुद ही बाहर हो गए राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अब एक बार फिर बिग बॉस में आना चाहते हैं. ऐसे में वो वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने हाजिर हुए और दोबारा शो में आने की अपील करते दिखाई दिए. जबकि दूसरी तरफ सलमान राहुल की क्लास लगाते दिखाई दिए.
सलमान खान ने राहुल पर आरोप लगाया कि वो शो छोड़कर भाग गए. जबकि राहुल इसे भागना नहीं बल्कि होमसीक बताते दिखे. जिसके बाद सलमान और नाराज हो गए. सलमान के मुताबिक वो अकेले नहीं है जिसे घर की याद आ रही है. हर कोई अपने परिवार से मिलना चाहता है. लेकिन शो के फोर्मेंट के चलते ऐसा पॉसिबल नहीं है. कांट्रैक के मुताबिक खुद से शो छोड़कर नहीं जा सकते. जिस पर राहुल कहते हैं कि वो अपने परिवार को मिस कर रहें थे इसलिए वो घर चले गए.
View this post on Instagram
जिसके बाद सलमान राहुल को फटकार लगाते हुए अपना उदाहरण देते हैं. सलमान कहते हैं कि कोरोना वायरस के दौर में वो भी अपने परिवार से 6 महीने तक नहीं मिले और उनसे दूर रहें. क्योंकि उन्हें डर था कहीं वो उन्हें कोरोना ना दे दे. जिससे सुनने के बाद राहुल चुप हो जाते हैं.
जिसके बाद सलमान खान सभी घर वालों को राहुल के दोबारा एंट्री को लेकर बताते है और उनसे पूछते है कि क्या वो उन्हें राहुल को ऐसा करने के लिए मंजूरी देते हैं? जिसके बाद कई घर वाले राहुल का स्वागत करते दिखाई दिए तो कई ने इसका विरोध किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

