टीवी

Bigg Boss 14: Nikki Tamboli पर जमकर बरसे Salman Khan, Rakhi Sawant के सपोर्ट में कही ये बात

सुपरस्टार सलमान खान ने एक हफ्ते के ब्रेक के बाद विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 14 में मेजबान के रूप में वापसी की और शो की प्रतियोगी निक्की तम्बोली को उनके असभ्य व्यवहार के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई.

Bigg Boss 14: Nikki Tamboli पर जमकर बरसे Salman Khan, Rakhi Sawant के सपोर्ट में कही ये बात
निक्की तंबोली और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक हफ्ते के ब्रेक के बाद विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में मेजबान के रूप में वापसी की और शो की प्रतियोगी निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) को उनके असभ्य व्यवहार के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई. आगामी एपिसोड के हालिया प्रोमो में सलमान निक्की पर एक बार फिर से अपने गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलमान कहते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस के घर में कोई ऐसा सदस्य नहीं बचा है जिसकी निक्की तम्बोली ने बेइज्जती न की हो.

सलमान ने निक्की से कहा, "इस घर में शायद ही कोई ऐसा होगा कि जिसके साथ निक्की तम्बोली ने बेइज्जती न की होगी. प्रेस के साथ बदतमीजी की. ये बदतमीजी एंटरटेनिंग (मनोरंजक) है?" सलमान ने निक्की से किसी को लूजर कहने पर भी आपत्ति जताई और पूछा कि क्या वह सोचती हैं कि वह मौजूदा सीजन में जीत जाएंगी. इस पर निक्की ने जवाब दिया: "गुस्से में बोल देती हूं." इसके बाद सलमान पूछते हैं कि इसका मतलब है कि अगर आप गुस्से में हैं तो किसी को भी थप्पड़ मारोगी और फिर सॉरी बोल दोगी. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Promo: टास्क के दौरान अभिनव शुक्ला और अली गोनी के बीच हुई धक्का मुक्की, लड़ाई का वीडियो आया सामने 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने गुस्से में निक्की पर बरसते हुए कहा, "बात क्या करें आपके साथ निक्की. एक बार समझाया, दो बार समझाया. तीसरी बार के बाद, जाओ भाड़ में जाओ." प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि सलमान निक्की पर काफी भड़के हुए दिख रहे हैं. वहीं सलमान राखी सावंत के बचाव में भी बोलते नजर आए. इसके साथ ही सलमान ने कहा कि अभिनव को राखी के मनोरंजन का सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है. इसके बाद अभिनव को परेशान (अपसेट) देखा गया, जिस पर सलमान ने कहा कि अब ओवररिएक्ट मत करो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).