Bigg Boss 14: टल चुका है सलमान खान की शादी का योग, जनार्दन बाबा का दावा सुन नाचने लगे दबंग
सलमान बाबा से कहते हैं कि आपने 6 साल पहले कहा था कि अगले साल मेरी शादी होगी. तो क्या मेरी शादी का योग निकल चुका है? जिसपर बाब कहते हैं कि अब आपको शादी का योग निकल गया है. जिसके बाद सलमान नाचने लग जाते हैं.
कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सलमान खान (Salman Khan) ने आते ही मानो रंग जमा दिया. शो में सबसे पहले एंट्री की एजाज खान और निक्की तंबोली ने. दोनों एंट्री पर काफी मस्ती मजाक वाला माहौल देखने को मिला. निक्की तंबोली की बातों ने सलमान को हैरान कर डाला. जिसके बाद बतौर गेस्ट फेस रीडर जनार्दन बाबा वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े. जहां उन्होंने निक्की तंबोली और और एजाज खान को लेकर भविष्यवाणी की. इस दौरान सलमान का अलग अवतार देखने को मिला. सलमान ने कंटेस्टेंटस के साथ जनार्दन बाबा की भी खिंचाई की.
इस दौरान सलमान बाबा से कहते हैं कि आपने 6 साल पहले कहा था कि अगले साल मेरी शादी होगी. तो क्या मेरी शादी का योग निकल चुका है? जिसपर बाब कहते हैं कि अब आपको शादी का योग निकल गया है. जिसके बाद सलमान नाचने लग जाते हैं. जिसके बाद सलमान जनार्दन बाबा के 8 बच्चों को लेकर भी उन्हें छेड़ते दिखाई दिए. सलमान के इस अंदाज को जिसने भी देखा वो लोटपोट हो गया.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि इस बार घर में कंटेस्टेंटस के साथ 3 तूफानी सीनियर्स भी नजर आने जा रहे हैं. जिसमें हैं सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान. शो में सलमान ने बताया कि इस बार के सीजन में घर के कंटेस्टेंटस की नींद चैन से लेकर खाने-पीने तक की जिम्मेदारी इनकी होंगे. इनकी ये हुकूमत 2 हफ़्तों तक घर के अंदर चलेगी. क्योंकि इन्हें इम्प्रेस करने वाले सदस्यों को ही घर में एंट्री मिलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

