टीवी

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान ने लगाई हिंदुस्तानी भाऊ की क्लास, रश्मि देसाई को किया आगाह

सलमान खान एक बार फिर घर वालों की क्लास लगाते दिखाई दिए. इस बार सलमान के निशाने पर जो सदस्य था वो थे हिंदुस्तानी भाऊ.

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान खान ने लगाई हिंदुस्तानी भाऊ की क्लास, रश्मि देसाई को किया आगाह
सलमान खान (Image Credit: Colors)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के वीकेंड का वार के एपिसोड में काफी कुछ ड्रामा और मस्ती देखने को मिली. शो की शुरुआत में सलमान खान (Salman Khan) बताते है कि घर में 3 मेहमानों की एंट्री हुई हैं. जिसके बाद घर में 3 मेहमानों की एंट्री होते हुए दिखाई देती है. जिसमें काम्या पंजाबी, रश्मि के भाई गौरव देसाई और हितेन तेजवानी एक के बाद एक आते है और घर वालों को सच्चाई से रूबरू करवाते हैं. इस दौरान रश्मि के भाई गौरव उन्हें अरहान की कही हुई बातों को बताकर उनसे दूर रहने के सलाह देते हैं. जबकि काम्या पंजाबी भी अरहान की क्लास लगाती दिखाई देती हैं. वो अरहान को रश्मि की पर्सनल बातें नेशनल टीवी पर कहे जाने से अपसेट दिखाई देती हैं.

जिसके बाद सलमान खान अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ शुक्ला को वीडियो कॉल कर उनका हाल पूछते हैं. तो वहीं सुनील ग्रोवर एक बार फिर गुत्थी बनकर छोटे परदे पर लौटे. सुनील पूरे 4 साल बाद स्टेज पर गुत्थी बनकर लौटे. जहां उन्होंने सलमान के साथ जमकर मस्ती और उन्हें खूब छेड़ा. जिसके बाद सलमान हिंदुस्तानी भाऊ की जमकर क्लास लगाई. सलमान हिंदुस्तानी भाऊ पर घर में सोने का आरोप लगाते है. तो वहीं सलमान के दिए टास्क में घरवाले असीम रियाज को काले दिल का इंसान मानते हैं.

तो वहीं शो के आखिर में सलमान ऐलान करते है कि मधुरिमा तुली घर से बेघर होने जा रही हैं हालांकि सलमान कहते है कि इस हफ्ते डबल नॉमिनेशन होगा ऐसे में मधुरिमा को कल तक का वेट करना होगा. हालांकि खबरों की माने तो इस हफ्ते जो सदस्य घर से बेघर हुआ है वो हिंदुस्तानी भाऊ हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2019 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).