Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: सलमान के सामने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने जमकर उछाले एक दूसरे पर कीचड़, दबंग ने कहा वो शो छोड़ना चाहते हैं
घर में हुए ढेर सारे ड्रामे के बाद सलमान ने आज रश्मि और सिद्धार्थ को अपना पक्ष रखने का मौका दिया. जिसके बाद लड़ाई का लेवल अपनी सारी हद्दे पार करता चला गया.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज सलमान खान (Salman Khan) पहली बार घरवालों से रूबरू हुए. जहां सलमान खान सभी घर वालों से कहते है कि उन्हें आज उसी अंदाज में बात करना है जैसे वो घर में बात करते हैं. ऐसे में सलमान सबसे पहले असीम रियाज को मौका देते है बोलने का. जहां असीम पारस पर इल्जाम लगाते है वो घर में उनकी मां बहन को गालियां देते हैं. जिसके बाद पारस भी पलटवार करते हुए असीम पर हमेशा गालियां देने का आरोप लगाते हैं. जिसके बाद असीम आरोप लगाते है सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हमेशा उनको पोक करते हैं. जिसके बाद विकास गुप्ता घर में हुए सारे झगड़े के लिए असीम को जिम्मेदार बताते हैं.
इसके बाद रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला पर उन्हें ऐसी लड़की कह नीचा दिखाने का आरोप लगाती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ रश्मि को कहते है तेरे जैसी. इसके बाद तो मानो घर में तूफान ही आ जाता है. रश्मि सलमान के सामने कहती है कि सिद्धार्थ ने कहा रश्मि को अब मैंने घर पर लेना बंद कर दिया है. जिस पर सिद्धार्थ कहते है कि हां मैंने ऐसा बोला है लेकिन मतलब गलत निकला जा रहा है और रश्मि वीमेन कार्ड खेल रही है. जिससे नाराज होकर रश्मि उन्हें गंजेड़ी कहती हैं. चप्पल से मारने की बात करती हैं.
रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े से नाराज होकर सलमान रश्मि को फटकार लगाते है और कहते है कि आप दोनों अपना पास्ट यहां क्यों लेकर आ रहे हो. जिसके बाद सलमान रश्मि से कहते है कि जब आपको पता है कि डब्बे में गंदगी है तो आप उसे क्यों खोल रही हैं. जाहिर सलमान रश्मि को चीजों से आगाह रहने की सलाह दे रहे थे.
जिसके बाद स्टेज पर सलमान खान के साथ मल्लिका शेरावत मस्ती करने पहुंची. जहां मल्लिका ने सलमान के साथ जमकर फ्लर्ट किया. तो वहीं सलमान ने मल्लिका की शरारतों को खूब एन्जॉय किया. इस दौरान दोनों मैंने प्यार किया के फिल्मी सीन को भी दोहराया.
इसके बाद सलमान ने सभी घरवालों को बताया कि इस बार नॉमिनेट हुए सदस्यों में अरहान और विशाल आखिरी 2 में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2019 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

