टीवी

रश्मि देसाई को कभी रेशम जैसी और मैजिकल मानते थे सिद्धार्थ शुक्ला, दोनों का क्यूट वीडियो आया सामने

इस वीडियो में सिद्धार्थ के उस आरोप का भी खुलासा हुआ जिसमे उन्होंने रश्मि पर डायलॉग याद ना रखने का आरोप लगाया था.

रश्मि देसाई को कभी रेशम जैसी और मैजिकल मानते थे सिद्धार्थ शुक्ला, दोनों का क्यूट वीडियो आया सामने
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच चल जमकर खींचतान चल रही हैं. दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में घर के बाकी सदस्य भी उनकी इस लड़ाई का हिस्सा बन चुकी हैं. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को ऐसी लड़की कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था. जिसके बाद सलमान खान को बीच में पड़कर पूरे मामले को शांत करना पड़ा. लेकिन पिछले वीकेंड का वार के बाद एक बार फिर रश्मि और सिद्धार्थ आपस में भीड़ गए. जहां दोनों एक दूसरे पर कई पर्सनल कमेंट किए. जाहिर है एक वक्त पर दोनों बहुत अच्छा बांड शेयर करते थे लेकिन अब इनके बीच खटास आ चुकी है.

इस बीच अब सिद्धार्थ और रश्मि का एक पुराना वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों एक दूसरे की तारीफों के पूल बांधते दिखाई दे रहे हैं. ABP न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में रश्मि और सिद्धार्थ एक दूसरे फेवरेट खाने से लेकर आदतों पर चर्चा कर रहे हैं. इस वीडियो में जब दोनों को एक दूसरे को एक शब्द में डिसक्राइब करने को कहा गया तो रश्मि ने सिद्धार्थ को शानदार बताया जबकि सिद्धार्थ ने रश्मि के लिए कहा कि वो रेशम जैसी है. बिलकुल मैजिकल. जिसके बाद दोनों जोर जोर हंस पड़ते हैं.

इस वीडियो रश्मि बताती है की सिद्धार्थ को सबसे ज्यादा चिढ़ तब आती है जब मैं लाइन्स याद करके नहीं आती हैं. आपको बता दे कि हाल ही में शो के अंदर सिद्धार्थ ने रश्मि पर सेट पर डायलॉग याद ना रखने को लेकर भी ताना मारा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).