टीवी

सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें दिया जीत का मंत्र, क्या बिग बॉस की ट्रॉफी कर लेंगे अपने नाम

बिग बॉस में आई सिद्धार्थ शुक्ला की मां उन्हें कई बातें समझाई जिन्हें फॉलो कर सिद्धार्थ बन सकते हैं इस सीजन के विनर.

सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें दिया जीत का मंत्र, क्या बिग बॉस की ट्रॉफी कर लेंगे अपने नाम
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के साथ (Image Credit: Colors)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आज का एपिसोड बेहद ही खास होने जा रहा है. क्योंकि आज सदस्यों से मिलने उनके रिश्तेदार घर में आ रहे हैं. ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला की मां भी उनसे मिलने पहुंची. बिग बॉस के नए प्रोमो में मां बेटे के इस मिलन का वीडियो सामने आया है. जहां मां को देखकर सिद्धार्थ बेहद खुश हो जाते हैं. जिसके बाद वो एक एक करके उन्हें सभी घर वालों से मिलवाते हैं. तो वहीं सिद्धार्थ की मां भी एक एक करके सभी सदस्यों को अपनी राय देती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ और उनकी मां घर के अंदर चले जाते हैं. जहां वो सिद्धार्थ को कई ऐसी बातें कहती है जिसे फॉलो कर सिद्धार्थ इस सीजन को आसानी से जीत सकते हैं.

दरअसल सिद्धार्थ की मां कहती है कि वो जिस तरह से अभी घर में मस्ती मजाक करते हैं उनका ये रूप सभी को पसंद आ रहा है. ऐसे में उन्हें इसी तरह रहना चाहिए और सभी को हंसाना चाहिए. क्योंकि वो अपने गुस्से से किसी के विचार नहीं बदल सकते. ऐसे में उन्हें खुद को बदल कर एंटरटेनमेंट पर ध्यान देना चाहिए.

बिग बॉस के इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला उन टॉप कंटेस्टेंटस में से एक हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. सोशल मीडिया पर लोगों के बीच उनका तगड़ा क्रेज देखने को मिलता हैं. सिद्धार्थ जब गलत होते हैं तभी उनके फैंस उनका साथ नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगर सिद्धार्थ अपनी मां से मिली इस सलाह को फॉलो करते हैं तो वो सीजन को जीतने के प्रबल दावेदार बन सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).