Bigg Boss 13: नाराज माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा को मारा थप्पड़, गुस्से से लाल एक्टर ने दी ये वार्निंग
माहिरा और पारस के बीच ये पहली बार लड़ाई नहीं हुई है इससे पहले भी वो कई बार भिड़ चुके हैं. लेकिन ये पहली बार है जब माहिरा ने पारस पर हाथ उठाया है.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर मे पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच पहले दिन से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है. हालांकि दोनों के बीच कई बार अनबन भी नजर आई जिसमें कभी माहिरा तो कभी पारस एक दूसरे से खफा दिखाई दिए. लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ सकती है क्योंकि नाराज माहिरा शर्मा ने गुस्से में पारस छाबड़ा पर हाथ उठाया है. जिसके बाद पारस को भी भड़कते हुए देखा जा सकता है. ये पूरा ड्रामा आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा. दरअसल बिग बॉस के घर में इस समय रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच जमकर लड़ाई होते दिखाई दे रही है. दोनों एक-दूसरे पर ताना मारने का कोई मौका नही छोड़ रहे हैं . इसी सिलसिले में दोनों ने एक-दूसरे पर कामचोरी का आरोप भी लगाया.
कल के एपिसोड में रश्मि और माहिरा के बीच फिर नोक-झोक होती दिखाई दी. इस दौरान माहिरा ने रश्मि पर शो में सहारा ढूंढने का आरोप लगाया. माहिरा ने रश्मि से कहा कि वो पहले पारस फिर अरहान और अब असीम के सपोर्ट से आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही माहिरा ने उन्हें रश्मि आंटी कहकर निशाना बनाया. जिसके जवाब में रश्मि ने माहिरा के पैर छूकर कहा कि वो उन्हें माफ कर दे क्योंकि उनका लेवल उनके इतना हुआ गिरा हुआ नही है.
Next Episode Preview pic.twitter.com/nRuUPJGZGo
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) January 2, 2020
लेकिन बिग बॉस के नए प्रोमो में अब माहिरा बुरी तरह से भड़कती हुई दिखाई दे रही है. क्योंकि रश्मि माहिरा के हाथ का बना हुआ खाना खाने से मना कर देती हैं. जिसके चलते वो सामान भी इधर उधर फेंकती हुई दिखाई दी. ऐसे में जब पारस उन्हें मनाने जाते है और उनके साथ शरारत करने की कोशिश करते है तो माहिरा उन्हें थप्पड़ मार देती है. जिसके बाद पारस को भी बुरी तरह से अपसेट होते हुए देखा गया. ऐसे में पारस माहिरा को फटकार लगाते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

