टीवी

बिग बॉस में आरती सिंह का गेम देख भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी, बताया- पाखंडी

बिग बॉस से लौटी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अब आरती सिंह पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया है.

बिग बॉस में आरती सिंह का गेम देख भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी, बताया- पाखंडी
देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज रात देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बतौर गेस्ट बनकर घरवालों के बीच आएंगी. जहां वो सभी सदस्यों संग मुलाकात कर उनकी क्लास लगाती दिखाई देंगी. ऐसे में आरती का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो रश्मि देसाई संग अरहान को लेकर चर्चा करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि अब घर के बाहर आकर देवोलीना ने आरती सिंह को फटकार लगाईं है. देवोलीना ने ट्वीट कर आरती सिंह को पाखंडी कहा है. दरअसल कल के एपिसोड में आरती सिंह को टास्क के दौरान सिद्धार्थ और रश्मि के संग बिताए पलों में से किसी एक पल को चूज करने के लिए कहा था. जहां उन्होंने सिद्धार्थ के साथ बिताए पल को चूज किया. जिसे देखकर देवोलीना का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरती को पाखंडी करार दिया.

दरअसल जैसे ही देवोलीना ने आरती सिंह को पाखंडी करार दिया. उसके बाद विकास गुप्ता ने उनसे ऐसा करने की वजह पूछी. जिसपर जवाब देते हुए देवोलीना ने लिखा कि रश्मि के साथ वो यादें उसने नष्ट की जब उनसे रश्मि को बताया कि अरहान उसके लिए रिंग लेकर आया है जिसके बाद उनसे रश्मि को गले लगाया था. जिसके बाद वो कह रही है कि वो अकेले खेल रही हैं.

आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में कब कौन दोस्त बन जाए और कब दुश्मन कहा नहीं जा सकता. कल तक जो आरती रश्मि को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताती थी उसने अब रश्मि से दूरी बना रखी है. रश्मि और आरती को कई मौकों पर एक दूसरे पर निशाना बनाते हुए देखा जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2019 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).