Bigg Boss 13 Day 74 Highlights: असीम रियाज बने घर के नए कैप्टन
असीम के घर में नया कैप्टन बनते ही ड्रामा शुरू हो जाता है. पहले घर में ड्यूटी को लेकर काफी बहस होती है. जहां असीम, शहनाज, शेफाली, आरती और पारस के बीच जमकर बहस होती है.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में आज फिर काफी ड्रामा देखने को मिला. घर के कैप्टन के लिए बिग बॉस ने नया टास्क दिया. इस दौरान एक बार फिर घर में काफी ड्रामा देखने मिला. घर वालों ने जहां विशाल और मधुरिमा को टास्क हिस्सा नहीं बनाया वहीं विकास गुप्ता ने अपने मास्टर माइंड अंदाज दिखाते हुए अरहान खान को गेम से बाहर कर दिया. जिससे अरहान बुरी तरह से नाराज हो जाते हैं वहीँ विकास गुप्ता की इस चाल के चलते असीम रियाज घर के नए कैप्टन बन जाते हैं.
दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल से बुरी तरह नाराज दिखाई दिए. जिन्हे मानने के लिए शहनाज अपनी कोशिश करती हैं. जिसमें विकास भी उनकी मदद करते है लेकिन नाराज सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज की हर कोशिशों को मानने से इंकार कर देते हैं. लेकिन देर रात शहनाज गिल की कोशिशों के चलते सिद्धार्थ शुक्ला अपना गुस्सा शांत करते दिखाई दिए वहीं दर्द से कहराते सिद्धार्थ की मदद के लिए शहनाज उनके पैर दबाती है जिसके बाद असीम भी सिद्धार्थ का पैर दबाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2019 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

