टीवी

Bigg Boss 13 Day 63 Highlights: उंगली फ्रैक्चर होने के बाद रश्मि देसाई ने शो छोड़ने की दी धमकी

अरहान और रश्मि बिग बॉस से शहनाज के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की अपील करते हैं. इस विरोध में अरहान और रश्मि दोनों ही अपना माइक निकला देते हैं.

Bigg Boss 13 Day 63 Highlights: उंगली फ्रैक्चर होने के बाद रश्मि देसाई ने शो छोड़ने की दी धमकी
रश्मि देसाई की उंगली में लगी चोट (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) का 63वां दिन भी काफी हंगामे से भरा रहा. घर में एक बार फिर सदस्य एक दूसरे पर पर्सनल हमला करते दिखाई दिए तो वहीं टास्क के दौरान भी कई लोगों को चोट आई है. शो की शुरुआत हिमांशी और असीम के बीच मजबूत होती दोस्ती से हुई. असीम एक बार फिर हिमांशी के लिए अपना प्यार दिखाते दिखाई दिए जबकि वहीं हिमांशी उन्हें अपना अच्छा दोस्त बता उन्हें बदले में प्यार ना दे पाने के लिए माफी मांगती नजर आई. तो वहीं सुबह अलार्म बजने के बाद भी घर के कई सदस्य देर तक सोते रहे. जिसके बाद शहनाज गिल अरहान को कहती है कि वो अपने दोस्तों को सोने से रोके. लेकिन घर में हंगामा तब शुरू हो गया जब देर तक सो रहे हिंदुस्तानी भाऊ को उठाने के लिए शहनाज और माहिरा उनके पीछे पड़ गए.

इस लड़ाई के बाद एक बाद एक सदस्य जुड़ता चला गया. माहिरा में किचन खाना बनाने को लेकर बहस हुई तो वहीं शहनाज हिमांशी की नकल करती दिखाई दी. लेकिन असली ड्रामा शुरू हुआ माहिरा और रश्मि के बीच जहां माहिरा के बयानों से नाराज रश्मि ने उन्हें चिढ़ाने के लिए नकली डॉल का सहारा लिया. माही नाम की इस डॉल के बड़े ओठ बनाकर रश्मि और शेफाली माहिरा और शहनाज को चिढ़ाती दिखाई दी.

दूसरी तरफ बिग बॉस ने घर वालो के सामने लक्जरी बजट टास्क दिया. जहां टीम शहनाज और टीम अरहान में घर वालों को बांट दिया. बीमार सिद्धार्थ शुक्ला इस टास्क का हिस्सा नहीं बने. अंडे चुराने के इस टास्क में काफी छीना झपटी हुई. शहनाज की टीम से खेल रहे असीम अकेले ही अरहान और विशाल के साथ भिड़ते दिखाई दिए. इस दौरान उनके हाथ में चोट लग जाती है. जिसके बाद बिग बॉस इस टास्क को रद्द कर देते हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ शहनाज रश्मि के हाथों से जबरदस्ती डॉल छीन लेती है. जिसमें रश्मि के उंगली में फ्रैक्चर आ जाता है. जिसके बाद अरहान और रश्मि बिग बॉस से शहनाज के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की अपील करते हैं. इस विरोध में अरहान और रश्मि दोनों ही अपना माइक निकला देते हैं. जिसके बाद बिग बॉस रश्मि को कन्फेशन रूम में बुलाकर कर कल तक के लिए रुकने को कहते हैं. जहां वो सलमान खान के सामने अपनी बात रखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).