टीवी

Bigg Boss 12: श्रीसंत ने किया खुलासा, घर के अंदर सिगरेट पी रही थी सुरभि राणा, देखें Video

बिग बॉस का 12वां सीजन दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. कल के एपिसोड में दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के दिलचस्प सीक्रेट्स जानने को मिले. इसके अलावा आए दिन सदस्यों के बीच अनबन भी हो रही है.

Bigg Boss 12: श्रीसंत ने किया खुलासा, घर के अंदर सिगरेट पी रही थी सुरभि राणा, देखें Video
श्रीसंत और सुरभि राणा (Photo Credits: Still)

बिग बॉस का 12वां सीजन दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. कल के एपिसोड में दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के दिलचस्प सीक्रेट्स जानने को मिले. इसके अलावा आए दिन सदस्यों के बीच अनबन भी हो रही है. खासतौर पर श्रीसंत और सुरभि राणा के बीच काफी लड़ाइयां हो रही हैं. सुरभि राणा को श्रीसंत का बरताव जरा भी पसंद नहीं आ रहा है. कल भी दोनों के बीच कहासुनी हुई. दरअसल, जब श्रीसंत अनूप जलोटा के साथ सीक्रेट रूम में थे, तब उन्होंने देखा था कि सुरभि घर के अंदर स्मोक कर रही है. यह बिग बॉस के नियमों के खिलाफ हैं क्योंकि घर के अंदर एक अलग स्मोकिंग रूम भी हैं.

जब श्रीसंत ने इस बात को सामने रखा तो सुरभि ने अपनी गलती को नहीं माना. जसलीन ने बताया कि उन्होंने भी सुरभि को बाथरूम में स्मोक करते हुए देखा था. उन्होंने सुरभि को बोला कि यह नियमों के खिलाफ है पर सुरभि ने उन्हें यह बात किसी को भी न बताने के लिए कहा. इसके बाद सभी घरवालों ने सुरभि को अपनी गलती स्वीकार करने को कहा पर तब भी सुरभि ने ऐसा नहीं किया.

वैसे अब 'वीकेंड का वार' भी नजदीक आ रहा है. इस बार करणवीर बोहरा, जसलीन मथारू, सृष्टी रोड, सबा खान, उर्वशी वाणी और सौरभ पटेल को नॉमिनेट किया गया है. अब यह देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन घर से एलिमिनेट होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).