टीवी

Bigg Boss 12: टॉप 6 की रेस से बाहर हुई यह कंटेस्टेंट ?

रियलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) के फिनाले में सिर्फ एक हफ्ते का फासला है. जैसा की आप सभी देखते आ रहे है कि फिनाले तक पहुचने के लिए कई टास्क हुए हैं......

Bigg Boss 12: टॉप 6 की रेस से बाहर हुई यह कंटेस्टेंट ?
बिग बॉस के 7 कंटेस्टेंट (Photo Credit-Twitter)

रियलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) के फिनाले में अब सिर्फ एक हफ्ते का फासला है.  आप सभी देखते आ रहे हैं कि फिनाले तक पहुचने के लिए कई टास्क हुए हैं. अपने टास्क को पूरा कर सुरभि राणा (Surbhi Rana) ने टिकट टू फिनाले के जरिए बिग बॉस 12 के फिनाले में अपनी जगह बना ली थी. आज शाम सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार के जरिए इस बात का खुलासा करेंगे कि कौन से कंटेस्टेंट फिनाले में पहुचें है. आज के एपिसोड में सलमान खान घरवालों को एक टास्क देंगे जिसमे उन्हें 1 से लेकर 7 तक कंटेस्टेंट को नंबर देने होंगे.

इस टास्क को पूरा करने के बाद दीपक (Deepak) को पहला और सुरभि राणा को दूसरा स्थान प्राप्त होगा. तीसरे पर रोमिल (Romil), चौथे पर सोमी (Somi), पांचवे पर करणवीर (Karanvir), छठवे स्थान पर श्रीसंत (Sreesanth) और सातवें स्थान पर दीपिका (Deepika) होंगी. इसके बाद सलमान खान इस रैंकिंग से नाराज होते हुए पहला स्थान श्रीसंत को और दूसरे स्थान पर दीपिका को खड़ा कर देंगे. आपको बता दें कि कुछ दिनों से यह खबर वायरल हो रही थी कि बिग बॉस के घर से एक नही बल्कि दो लोग बाहर होंगे.

लेकिन द खबरी (The Khabri) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से इन सभी अफवाहों को झूठा करार दिया. द खबरी के अनुसार आज के एपिसोड में सोमी खान को इस शो  अलविदा कहना होगा.  सोमी खान के जाने के बाद घर में सिर्फ श्रीसंत, दीपक, रोमिल, दीपिका, करणवीर और सुरभि रह जाएंगे. .

यह भी पढ़ें: गूगल ने एकता कपूर को दी “कंटेंट क्वीन” की उपाधि

बता दें कि बिग बॉस के घर में सोमी खान ने अपनी बहन सबा खान (Saba Khan) के साथ धमाकेदार एंट्री मारी थी. लेकिन सबा खान को कुछ हफ्तों में ही बिग बॉस के घर को अलविदा कहना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).