टीवी

Bigg Boss 12 : Singles और Doubles के बीच मचा घमासान, टास्क जीतने के लिए जोड़ियों ने पार की सारी हदें, देखें Video

रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. शो में आए दिन घर के सदस्यों के बीच लड़ाइयां हो रही हैं. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही है.

Bigg Boss 12 : Singles और Doubles के बीच मचा घमासान, टास्क जीतने के लिए जोड़ियों ने पार की सारी हदें, देखें Video
बिग बॉस के कंटेस्टेंट आज लग्जरी बजट टास्क परफॉर्म करेंगे (Photo Credits : Twitter)

रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. शो में आए दिन घर के सदस्यों के बीच लड़ाइयां हो रही हैं. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही है. पहले हफ्ते में जहां यह शो बोरिंग लग रहा था, वहीं दूसरे हफ्ते में इस शो ने रफ्तार पकड़ ली है. दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है. आज का एपिसोड भी काफी रोचक होने वाला है.आज सदस्यों को लग्जरी बजट टास्क परफॉर्म करना होगा. एपिसोड से पहले एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सिंगल्स और डबल्स के बीच घमासान होते हुए दिख रहा है.

नेहा पेंडसे, सृष्टि रोडे और दीपिका कक्कड़ इस टास्क को काफी अच्छे से परफॉर्म करते हुए दिख रही हैं. दूसरी तरफ टास्क जीतने के लिए जोड़ियों ने सारी हदें पार कर दी हैं और इस बात से सिंगल्स काफी परेशान है. उनको जोड़ियों का यह बरताव जरा भी पसंद नहीं आया.

बता दें कि बिग बॉस ने सीजन का पहला लग्जरी टास्क रद्ध कर दिया था. उस टास्क में श्रीसंत और सौरभ-शिवाशीष की निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से बिग बॉस ने टास्क कैंसिल कर दिया था. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि इस बार कंटेस्टेंट्स लग्जरी बजट हासिल करने में सफल होगे की नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).