Bigg Boss 12: जसलीन मथारू के साथ रोमांटिक हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा, 'हम तुम' पर किया कपल डांस, देखें Video
हाल ही में जब बिग बॉस के एक एपिसोड में अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू से अपना रिश्ता तोड़ दिया था, तब दर्शक हैरान रह गए थे. दरअसल, एक टास्क में दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा को कैद कर रखा था.
हाल ही में जब बिग बॉस के एक एपिसोड में अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू से अपना रिश्ता तोड़ दिया था, तब दर्शक हैरान रह गए थे. दरअसल, एक टास्क में दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा को कैद कर रखा था. अनूप जलोटा को कैद से छुड़ाने के लिए जसलीन को अपने सारे कपड़े और मेक अप प्रोडक्ट्स नष्ट करने थे. अगर वह ऐसा करती तो उनकी जोड़ी नॉमिनेशन्स से सुरक्षित हो जाती लेकिन उन्होंने यह चुनौती स्वीकार नहीं की और वे दोनों नॉमिनेट हो गए. इसके बाद अनूप जी को यह बात पसंद नहीं आई कि जसलीन ने अपने मेक अप और कपड़ो को उनसे ज्यादा महत्व दिया. साथ ही उन्होंने जसलीन से नेशनल टेलीविज़न पर ब्रेकअप भी कर लिया.
अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है. आज के एपिसोड से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनूप जलोटा और जसलीन को एक डेट पर जाते हुए देखा जा सकता है. अनूप जलोटा जसलीन के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं. दोनों ने फिल्म 'हम तुम' के टाइटल ट्रैक पर भी डांस भी किया है. आप भी एक नजर डालिए वीडियो पर : -
बिग बॉस में एलिमिनेशन का दिन भी नजदीक आ रहा है. यह देखने वाली बात होगी कि इस बार कोई सिंगल घर से बाहर आ जाता है या फिर किसी जोड़ी को घर से निष्कासित किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

