टीवी

Salman Khan की 'Tere Naam' एक्ट्रेस Bhumika Chawla को ऑफर किया गया Bigg Boss 15? जानें सच्चाई

सलमान खान के साथ उनकी हिट फिल्म 'तेरे नाम' में काम कर चुकी एक्ट्रेस भूमिका चावला को लेकर बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबरें सुनने को मिल रही थी कि वो जल्द ही उनके पॉपुलैरिटी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आनेवाले सीजन में नजर आएंगी.

Salman Khan की 'Tere Naam' एक्ट्रेस Bhumika Chawla को ऑफर किया गया Bigg Boss 15? जानें सच्चाई
भूमिका चावला (Photo Credits: Instagram)

Bhumika Chawla Breaks Silence on being offered Bigg Boss 15: सलमान खान के साथ उनकी हिट फिल्म 'तेरे नाम' (Tere Naam) में काम कर चुकी एक्ट्रेस भूमिका चावला को लेकर बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबरें सुनने को मिल रही थी कि वो जल्द ही उनके पॉपुलैरिटी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आनेवाले सीजन में नजर आएंगी. इस विषय पर खुद भूमिका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की है और सभी को सच्चाई बताई है.

भूमिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "ये सच नहीं है. मुझे बिग बॉस ऑफर नहीं किया गया है. अगर मुझे ऑफर किया भी गया तो भी मैं इससे स्वीकार नहीं करूंगी. मुझे सीजन 1, 2 और 3 ऑफर किया गया था और मैंने उन सभी में भाग लेने से इनकार कर दिया था. इस बार मुझे किसी तरह का ऑफर नहीं किया गया है और ना मैं इसमें हिस्सा लेने वाली हैं. मैं एक पब्लिक पर्सनालिटी हूं लेकिन अपने आसपास 24/7 कैमरों को सह सकूं, इसके लिए मैं बेहद प्राइवेट इंसान हूं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumika Chawla (@bhumika_chawla_t)

गौरतलब है कि 'बिग बॉस 15' को लेकर लगातार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और लोग अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी को लेकर कयास लगा रहे हैं. हालांकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है.

बात करें भूमिका की तो वें जल्द ही संपत नंदी की फिल्म 'सीटीमार' में नजर आएंगी. इसी के साथ वो बोयापतिश्रीनू अखंडा की फिल्म में बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).