टीवी

अर्शी खान की होगी राजनीति में एंट्री, महाराष्ट्र कांग्रेस में मिलेगा यह बड़ा पद

बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर चुकी है. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस (Congress) पार्टी का दामन थमा था. अब टेलिविजन की दुनिया का एक और सितारा राजनीति में अपने पहले कदम रखने जा रहा है

अर्शी खान की होगी राजनीति में एंट्री, महाराष्ट्र कांग्रेस में मिलेगा यह बड़ा पद
अर्शी खान (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अपनी राजनीतिक पारी  शुरू कर चुकी है. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस (Congress) पार्टी का दामन थमा था. अब टेलिविजन की दुनिया का एक और सितारा राजनीति में अपने पहले कदम रखने जा रहा है. यहां पर हम बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान (Arshi Khan) की बात कर रहे हैं. खबरों की माने तो अर्शी खान महाराष्ट्र कांग्रेस में शामिल होने जा रही है. अर्शी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है.

इंडिया फॉरम से बात करते हुए अर्शी खान ने कहा कि, "हां, मैं कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही हूं. मैं महाराष्ट्र कांग्रेस की उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी में शामिल होउंगी. मुझे यह पद ऑफर किया गया और इसलिए मैंने हामी भरी. कांग्रेस को युवा नेताओं की आवश्यकता है जो अपनी बात बिंदास तरीके से रख पाए."

यह भी पढ़ें:-  Troll: ईद के दिन हॉट फोटो पोस्ट करना पड़ा अर्शी खान को महंगा, लोगों ने जमकर लगाई फटकार

आपको बता दें कि अर्शी खान को बिग बॉस सीजन 11 में देखा गया था. शो में उनका अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था.बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद वह दर्शकों के बीच काफी पोपुलर हो गई. अब देखना होगा कि अर्शी खान की यह पॉपुलैरिटी कांग्रेस के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).