टीवी

अपर्णा दीक्षित: कोविड के समय में शादी के दृश्यों की शूटिंग करना बड़ी चुनौती

अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित का कहना है कि कोविड महामारी के समय में शादी के लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग करना एक चुनौती बन गया है. अभिनेत्री ने हाल ही में अपने शो 'प्यार की लुका छिपी' के लिए एक वेडिंग सीक्वेंस शूट किया है.

अपर्णा दीक्षित: कोविड के समय में शादी के दृश्यों की शूटिंग करना बड़ी चुनौती
अपर्णा दीक्षित (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित (Aparna Dixit) का कहना है कि कोविड महामारी के समय में शादी के लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग करना एक चुनौती बन गया है. अभिनेत्री ने हाल ही में अपने शो 'प्यार की लुका छिपी' (Pyaar Ki Luka Chuppi) के लिए एक वेडिंग सीक्वेंस शूट किया है.

अपर्णा ने कहा, "दुल्हन की भारी पोशाक, अतिरिक्त मेकअप, ज्वैलरी और मुश्किल हेयर स्टाइल के कारण शादी के सीन शूट करना सामान्य रूप से कठिन होता है और आमतौर पर ये सीन काफी देर तक चलते हैं. ऐसे में आप बार-बार अपने मेकअप-ज्वैलरी को हटा नहीं सकते. कोविड -19 स्थिति में ऐसे सीन करना और मुश्किल हो गया है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे बार-बार टच-अप कराने से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है. मैं मेकअप आर्टिस्ट या हेयर स्टाइलिस्ट को बार-बार टच-अप के लिए नहीं बुला सकती क्योंकि इस समय सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. भारी दुल्हन की पोशाक, गहने और मेकअप के साथ-साथ मुझे सुरक्षा के लिए हर समय अपना मास्क पहनना पड़ता है." यह भी पढ़े: नागिन 5 से हिना खान का फर्स्ट लुक आया सामने, प्रोमो हुआ रिलीज

 

View this post on Instagram

 

मोहे रंग दो लाल । . . Thankyou @rahulsharma777 😬

A post shared by Aparna Dixit (@aparnadixit2061) on

अभिनेत्री ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में हमें किसी भी तरह की चुनौतीपूर्ण या असहज स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. हम चिलचिलाती गर्मी से लेकर बारिश में भीगने तक में शूटिंग करते हैं. इसे भी मैं एक चुनौती के तौर पर ले रही हूं." यह शो दंगल चैनल पर प्रसारित होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).