अभिनेत्री आम्रपाली को नेगेटिव रोल निभाना पड़ा महंगा, बूढ़ी महिला ने किया हमला
अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता (Amrapali Gupta) ने टीवी शो 'कुबूल है' (Qubool Hai) में तनवीर का किरदार निभाया था. भले ही उनका शो ऑफ एयर हो गया हो लेकिन उनका किरदार आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है
अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता (Amrapali Gupta) ने टीवी शो 'कुबूल है' (Qubool Hai) में तनवीर का किरदार निभाया था. भले ही उनका शो ऑफ एयर हो गया हो लेकिन उनका किरदार आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है. ऐसा कई बार होता है जब फैन्स के दिमाग में एक किरदार की वजह से किसी स्टार की गलत छवि बन जाती है. आम्रपाली गुप्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, उन्होंने डेली सोप 'कुबूल है' में एक नेगटिव रोल निभाया था. यह रोल निभाना उन्हें महंगा पड़ गया. मंगलवार शाम उन्हें एक बूढ़ी महिला ने धक्का दिया जिसकी वजह से उन्हें चोट आई.
स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि, "मैं कल शाम एक मंदिर गई थी. वहां पर फैन्स मेरे साथ तस्वीर ले रहे थे और उसी वक्त एक बूढ़ी महिला ने वहां पर आकर मुझे धक्का दिया. वो चिल्ला चिल्लाकर कह रही थी कि मैं एक गंदी महिला हूं. उनका कहना था कि मैंने लोगों के साथ गलत किया है. यह सब उन्हें इसलिए लग रहा था क्योंकि मैंने तनवीर का किरदार निभाया था. मुझे नहीं पता था कि मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं. वो उम्र में काफी बड़ी थी..मैं कुछ नहीं कर सकती थी. मुझे सच में चोट आई लेकिन मुझे यह बात ठीक लगी कि उन्हें अभी भी मेरा काम याद है. लेकिन क्या यह मेरे लिए इतना खतरनाक हो सकता है?"
यह भी पढ़ें:- फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया को फोन पर मिली धमकी,पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
आपको बता दें कि आम्रपाली गुप्ता ने 'शाका लाका बूम बूम', 'देवों के देव महादेव', 'इश्कबाज' जैसे कई टीवी शोज में अभिनय किया है. दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

