टीवी शो 'FIR' की एक्ट्रेस कविता कौशिक कभी नहीं बनेंगी मां, जानें वजह
एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड रोनित बिसवास के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गई थी. शादी के बाद से ही अक्सर कविता से एक सवाल किया जाता है कि कब उनके घर में एक नन्हा मेहमान आएगा
एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड रोनित बिसवास के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गई थी. शादी के बाद से ही अक्सर कविता से एक सवाल किया जाता है कि कब उनके घर में एक नन्हा मेहमान आएगा. अब इसी बारे में कविता कौशिक ने एक बड़ा बयान दिया. कविता ने मां न बनने का निर्णय लिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं अपने बच्चे के साथ गलत नहीं करना चाहती हूं. अगर मैं 40 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देती हूं तो जब वो 20 का होगा तब हम बूढ़े हो रहे होंगे."
इसके आगे कविता ने कहा कि, "हम इस संसार को लाइट रखना चाहते हैं. हम भीड़ को बढ़ाना नहीं चाहते हैं. रोनित ने छोटी सी उम्र में ही अपने मां-बाप को खो दिया था. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मैं इकलौती बेटी थी और इस वजह से अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी." कविता का कहना है कि वह अपनी जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं.
आपको बता दें कि कविता कौशिक कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. उन्हें सब टीवी के शो 'FIR' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. उनका किरदार चंद्रमुखी चौटाला दर्शकों का पसंदीदा हुआ करता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

