Trisha Kar Madhu Viral Video: ब्लैक आउटफिट में त्रिशा कर मधु ने ‘रंगदार’ गाने पर बनाया रील, अपनी अदाओं से किया फैन्स को घायल
त्रिशा कर मधु का एक नया डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में भोजपुरी सॉन्ग 'रंगदार' पर अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स को घायल करती नजर आ रही हैं. उनके इस नए रील पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के दमदार मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Trisha Kar Madhu Viral Video: भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु (Trisha Kar Madhu) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है और उनके वीडियोज अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं. त्रिशा कर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनकी हर पोस्ट पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं. इसी कड़ी में त्रिशा कर मधु का एक नया डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में भोजपुरी सॉन्ग 'रंगदार' पर अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स को घायल करती नजर आ रही हैं. उनके इस नए रील पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के दमदार मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अक्सर अपने डांस परफॉर्मेंस के वीडियोज शेयर करने वाली त्रिशा कर मधु का असली नाम तृषा खान है और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में पॉपुलैरिटी हासिल की है. साल 2001 में उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब जीता था. एक्ट्रेस को कई भोजपुरी फिल्मों और वीडियो एल्बम में देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Trisha Kar Madhu Viral Video: ‘पापे पड़ी’ सिंगर पवन सिंह के साथ नजर आईं त्रिशा कर मधु, दोनों की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल
त्रिशा कर मधु का ने रंगदार गाने पर किया गजब का डांस
गौरतलब है कि अगस्त 2021 में त्रिशा कर मधु उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब वो एक एमएमएस वीडियो लीक विवाद में फंस गईं. वायरल एमएमएस वीडियो, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, उसमें एक अज्ञात व्यक्ति के साथ एक्ट्रेस के बेडरूम के अंतरंग पलों को दिखाया गया था. इस घटना ने उन्हें एक बड़े विवाद में डाल दिया और इसके कारण उन्हें लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था. इसके साथ ही इस विवाद का उनके करियर पर भी खासा प्रभाव देखने को मिला.