बॉलीवुड

Baaghi 3: एक बार फिर बागी बन धमाका करते दिखाई देंगे टाइगर श्रॉफ, फिल्म के सेट से तस्वीरें आई सामने

बागी 3 अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में सिनेमाघरो में रिलीज होगी. जिसका ऐलान टाइगर श्रॉफ ने पहले ही कर दिया था. माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी फ्रंचाइजी दर्शकों को निराश नहीं करेगी.

Baaghi 3: एक बार फिर बागी बन धमाका करते दिखाई देंगे टाइगर श्रॉफ, फिल्म के सेट से तस्वीरें आई सामने
बागी 3 की शूटिंग हुई शुरू (Image Credit: Twitter)

बागी (Baaghi) और बागी 2 (Baaghi 2)की सफलता के बाद अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक बार फिर अपने फैंस को रोमांचित करने जा रहे हैं इसकी अगली फिल्म बागी 3 से. इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी नजर आएंगी. दोनों की ये जोड़ी फिल्म बागी में भी देखने को मिली थी. तो वहीं इनके साथ इस बार अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी होंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जिसे एक बार फिर अहमद खान को डायरेक्ट करने जा रहे हैं. ऐसे में सेट से इनकी तस्वीरें सामने आई है. जिसमें फिल्म के सितारों के साथ बाकी क्रू मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं.

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर की है. जिसमें फिल्म के सितारों के साथ बाकी क्रू मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही प्रोडक्शन ने साफ कर दिया है कि इस बार एक्शन का मजा 3 गुना होने वाला है.

वैसे बागी 3 अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में सिनेमाघरो में रिलीज होगी. जिसका ऐलान टाइगर श्रॉफ ने पहले ही कर दिया था. माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी फ्रंचाइजी दर्शकों को निराश नहीं करेगी.

आपको बता दें कि बागी के पहले पार्ट में टाइगर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ नजर आए थे. फिल्म में हमें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी कॉमिक रोल में नजर आए. इस फिल्म को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला. इसके बाद इस फिल्म एक दूसरे पार्ट में टाइगर दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ नजर आए. लेकिन अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर इस फिल्म से जुड़ गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).